राशिफल

देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अश्लेषा नक्षत्र का तीसरा पद, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Guru Ashlesha Nakshatra Gochar: देवगुरु बृहस्पति 20 सितंबर 2026 को अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में उच्च के गुरु के इस परिवर्तन से कई राशि वालों के करियर, धन, शिक्षा और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं।

Image

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का असर

Guru Ashlesha Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ नक्षत्र और उसके पद परिवर्तन को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। सितंबर 2026 में देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु का यह परिवर्तन इसलिए खास है क्योंकि वे इस समय कर्क राशि में उच्च के हैं, जबकि अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध अपनी राशि कन्या में स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस संयोग का असर कुछ राशियों के करियर, धन, शिक्षा, रिश्तों और योजनाओं पर देखने को मिल सकता है।

कब बदलेगा गुरु का नक्षत्र पद?

देवगुरु बृहस्पति 20 सितंबर 2026 की सुबह 8:53 बजे अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करेंगे। गुरु इस दौरान कर्क राशि में ही रहेंगे। इससे पहले 3 सितंबर को उन्होंने अश्लेषा के दूसरे पद में प्रवेश किया था और इसके बाद 8 अक्टूबर को वे इसी नक्षत्र के चौथे पद में जाएंगे। अश्लेषा नक्षत्र कर्क राशि में 16°40′ से 30° तक फैला हुआ है और इसके स्वामी बुध माने जाते हैं। वहीं, अश्लेषा का तीसरा पद 23°20′ से 26°40′ कर्क राशि तक होता है तथा इसका नवांश कुंभ है, जिसके स्वामी शनि हैं।