Pandal PL

Kolkata Durga Puja Pandal: कोलकाता के इन मशहूर पंडालों में करें मां दुर्गा के दर्शन

Kolkata Durga Puja Pandal: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान कई खूबसूरत पंडाल सजते हैं। कला, संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अनुभव यहां के कुछ पंडाल में आप ले सकते हैं।

Image

Kolkata Durga Puja Pandal

Kolkata Durga Puja Pandal: नवरात्र के दौरान कोलकाता शहर की गलियां रंग-बिरंगी रोशनी, शानदार सजावट और मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं से जगमगा उठती हैं। कहीं बांस, मिट्टी और दूसरी प्राकृतिक चीजों से अनोखी कलाकृतियां बनाई जाती हैं, तो कहीं पारंपरिक मंदिर जैसी सजावट- इस शहर के हर पंडाल की अपनी अलग पहचान है। अगर आप इस बार कोलकाता में दुर्गा पूजा देखने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ खास पंडालों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

1. चेतला अग्रणी

इस पंडाल की खासियत यह है कि यहां सजावट में अलग-अलग तरह की प्राकृतिक और अनोखी चीजों का इस्तेमाल देखने को मिलता है। अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं तो चेतला अग्रणी का पंडाल आपको जरूर पसंद आएगा। यहां की सजावट और पंडाल बनाने का तरीका इसे दूसरे पंडालों से अलग बनाता है। आयोजक अक्सर ऐसे डिजाइन तैयार करते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि कलाकारों ने छोटी-से-छोटी चीज पर भी खास ध्यान दिया है।