Pandal PL

Mumbai Durga Puja Pandal: मुंबई के इन मशहूर पंडालों में करें मां दुर्गा के दर्शन

Mumbai Durga Puja Pandal: मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान कई खूबसूरत पंडाल सजते हैं। जानिए जुहू से पवई और वाशी तक, कहां मां दुर्गा के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।

Image

Mumbai Durga Puja Pandal

Mumbai Durga Puja Pandal: दुर्गा पूजा का त्योहार मुंबई में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। शहर के अलग-अलग इलाकों में मां दुर्गा के भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, जहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। खास बात यह है कि यहां पूजा के साथ बंगाली संस्कृति, संगीत, पारंपरिक रीति-रिवाजों और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद भी मिलता है। जुहू से लेकर अंधेरी के लोखंडवाला तक, घूमने के लिए कई विकल्प हैं। अगर आप भी इस बार मुंबई में दुर्गा पूजा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों के बारे में जान लें।

1-नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा, जुहू

जुहू रोड के पास सांताक्रूज वेस्ट में SNDT यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर लगने वाला यह पंडाल काफी चर्चित है। यहां फिल्मी सितारों के आने के कारण भी लोगों की दिलचस्पी रहती है। पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खाने-पीने के स्टॉल का आनंद भी लिया जा सकता है।