धर्म

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में कौड़ी, कमल गट्टा और गोमती चक्र क्यों रखे जाते हैं? जानें इनका धार्मिक महत्व

Diwali Lakshmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में कौड़ी, कमल गट्टा और गोमती चक्र रखने की मान्यता है। इन्हें धन, समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। जानें इन तीनों वस्तुओं का महत्व और पूजा में इनकी भूमिका।

Image

Diwali Lakshmi Puja

Diwali Lakshmi Puja: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और मां लक्ष्मी के स्वागत का पर्व है। इस दिन घरों में दीप जलाने से लेकर रंगोली बनाने और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने तक, हर परंपरा का अपना विशेष महत्व होता है। दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में कई ऐसी चीजें भी रखी जाती हैं, जिन्हें सामान्य दिनों में शायद ही कोई विशेष रूप से इस्तेमाल करता हो। इन्हीं में कौड़ी, कमल गट्टा और गोमती चक्र प्रमुख हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लक्ष्मी पूजन की थाली में इन तीनों चीजों को विशेष स्थान दिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इनका मां लक्ष्मी की पूजा से क्या संबंध है और इन्हें इतना शुभ क्यों माना जाता है? आइए जानते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Puja Samagri) में कौड़ी, कमल गट्टा और गोमती चक्र रखने के पीछे क्या धार्मिक मान्यताएं हैं।

लक्ष्मी पूजन में कौड़ी रखने की मान्यता

कौड़ी देखने में भले ही समुद्र से मिलने वाला एक साधारण शंख जैसा पदार्थ हो, लेकिन धार्मिक परंपराओं में इसे मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि कौड़ी समुद्र से प्राप्त होती है और मां लक्ष्मी का प्राकट्य भी समुद्र मंथन से हुआ था। इसी वजह से कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रिय प्रतीक माना जाता है।पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरणों में कौड़ी अर्पित करने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। कई परिवारों में पीली कौड़ियों को हल्दी या केसर से रंगकर पूजा में रखा जाता है। पूजा के बाद इन्हें तिजोरी, धन रखने के स्थान या पूजा घर में सुरक्षित रखने की परंपरा भी है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।