धर्म

युवा पीढ़ी में बढ़ रहा संन्यास का आकर्षण? जानें इसके पीछे की संभावित वजहें

हर व्यक्ति के लिए सफलता का मतलब एक जैसा नहीं होता। कुछ लोगों के लिए जीवन में मानसिक शांति, आध्यात्मिक संतुष्टि और दूसरों के लिए काम करना ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है।

Image

युवा पीढ़ी में बढ़ रहा संन्यास का आकर्षण

आज के दौर में युवाओं के लिए अच्छी पढ़ाई, शानदार करियर, पैसा और बेहतर लाइफस्टाइल बड़ी प्राथमिकताएं मानी जाती हैं। लेकिन इसी दौर में एक ऐसी तस्वीर भी सामने आ रही है, जो कई लोगों को सोचने पर मजबूर करती है। कुछ युवा अच्छी-खासी पढ़ाई और सुविधाओं से भरी जिंदगी छोड़कर संन्यास की राह चुन रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें संपन्न परिवारों और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की संख्या भी दिखाई देती है।

भक्ति टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान जैन संत आचार्य लोकेश मुनि ने इसी बदलाव और युवाओं के संन्यास की ओर बढ़ने को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने इसे केवल किसी एक व्यक्ति के जीवन का फैसला नहीं, बल्कि सोच में आए बदलाव से जोड़कर देखा।