व्रत त्योहार

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वयं कैसे करें गणेश जी की पूजा? जानें स्थापना से आरती तक की पूरी विधि

Ganesh Chaturthi 2026 Puja Vidhi: गणेश चतुर्थी के दिन बिना पंडित के भी गणपति बप्पा की पूजा की जा सकती है। चलिए जानें गणेश चतुर्थी के दिन स्वयं गणेश जी की पूजा करने की विधि क्या है।

Image

गणेश चतुर्थी के दिन बिना पंडित के पूजा कैसे करें?

Ganesh Chaturthi 2026 Puja Vidhi & Samagri List: हर साल बहुत ही धूमधाम से भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भक्तजन गणेश जी की प्रतिमा को अपने घर लाते हैं, जिसका विसर्जन करीब 10 दिन बाद भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी पर किया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।

यदि आप भी इस बार गणेश चतुर्थी पर अपने घर में गणपति बप्पा को लाने वाले हैं तो बिना किसी पंडित के स्वयं भी पूजा कर सकते हैं। यहां पर गणेश चतुर्थी के दिन घर पर स्वयं बप्पा की मूर्ति की स्थापना से लेकर आरती तक की विधि के बारे में बताया गया है।