व्रत त्योहार

Ganesh Chaturthi 2026 Today: आज गणेश चतुर्थी पर कैसे करें बप्पा की मूर्ति और कलश की स्थापना? जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2026 Today Shubh Muhurat & Vidhi: आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को हरतालिका तीज के साथ गणेश चतुर्थी का भी पर्व मनाया जा रहा है। चलिए जानें गणेश चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, कलश और गणेश जी की प्रतिमा स्थापना की विधि के बारे में।

Image

आज घर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कैसे करें?

Ganesh Chaturthi 2026 Today Shubh Muhurat & Vidhi: गणेश चतुर्थी का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है, जो हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। साथ ही हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। ऐसे में आज गणेश जी के साथ-साथ शिव जी और माता पार्वती की पूजा करना शुभ रहेगा। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज यहां पर आप जानेंगे कि गणेश चतुर्थी पर कैसे और कब गणपति बप्पा की मूर्ति तथा कलश की स्थापना की जाएगी।

आज गणेश चतुर्थी की पूजा का मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा दोपहर के समय करनी चाहिए। आज सुबह 11 बजकर 2 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक गणेश चतुर्थी की पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त है। इस दौरान आप बप्पा को अपने घर में ला सकते हैं और उनकी पूजा कर सकते हैं। वहीं, शाम को 5:54 बजे से रात 8:22 बजे तक प्रदोष काल के दौरान भी आज बप्पा की फिर से पूजा की जाएगी।