Kartik Purnima Wishes Message: कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। इस पावन दिन पर भगवान गणेश, विष्णु जी, माता लक्ष्मी और शिव जी की पूजा की जाती है। साथ ही सुबह के समय गंगा स्नान और शाम को दीपदान करने का विधान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवों के देव महादेव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जिसके बाद सभी देवताओं ने स्वर्ग से धरती पर आकर दिवाली मनाई थी। इसी वजह से कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली, देव दीपावली, त्रिपुरी पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा, गंगा स्नान और महाकार्तिकी आदि नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करने से पापों का नाश होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
साल 2026 में आज 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस पावन दिन की खुशी को आप अपने दोस्तों व परिवार वालों के साथ भी साझा कर सकते हैं। आप उन्हें कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। साथ ही उनके खुशहाल जीवन की कामना कर सकते हैं। चलिए अब देखें प्यार, भक्ति, आस्था और कृपा से भरे कार्तिक पूर्णिमा 2026 के बधाई संदेश।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं हिंदी में लिखी हुई
आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ये शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
1.
कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार लाए खुशियों की बहार,
मां लक्ष्मी की कृपा से चमक उठे आपका संसार।
हर मनोकामना पूरी हो और हर सपना साकार हो,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि की बौछार हो।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं!
2.
दीपों की रोशनी से हर आंगन जगमगाए,
भगवान विष्णु की कृपा हर संकट मिट जाए।
आज जीवन में खुशियों का नया सवेरा आए,
कार्तिक पूर्णिमा आपके लिए मंगलमय हो जाए।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!

कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं इमेज
3.
चांद की चांदनी से रोशन हो आपका जहान,
भगवान शिव रखें सदा आपका ध्यान।
हर दिन मिले खुशियां और हर पल मिले प्यार,
कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर मिले आपको सुख अपार।
4.
गंगा की पवित्र धारा सा निर्मल हो आपका मन,
हर दिन खुशियों से महकता रहे आपका जीवन।
भगवान की कृपा से मिट जाए हर परेशानी,
मुबारक हो आपको कार्तिक पूर्णिमा 2026!
5.
जलते दीपों से रोशन हो आपके जीवन की हर राह,
भगवान के आशीर्वाद से पूरी हो हर चाह।
दुख के बादल दूर हों और खुशियों की बरसात हो,
आपके जीवन में हमेशा सुख-शांति का वास हो।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं!
6.
न कोई चिंता हो और न कोई परेशानी हो,
हर दिन आपके जीवन में खुशियों की निशानी हो।
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहे,
हर कदम पर सफलता आपके साथ चले।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं!

कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो
7.
कार्तिक पूर्णिमा की रात है बड़ी निराली,
दीपों से सजी धरती और खुशियों की है दिवाली।
भगवान का आशीर्वाद आपके घर बरसता रहे,
आपका जीवन प्रेम और प्रकाश से चमकता रहे।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की अपार शुभकामनाएं!
8.
हर दिशा में भक्ति का उजियारा हो,
आपके जीवन में खुशियों का बसेरा हो।
शिव की कृपा और विष्णु का आशीर्वाद मिले,
आपको हर कदम पर सफलता का साथ मिले।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं!
9.
दीपदान की रोशनी से मिट जाए आपके जीवन का अंधियारा,
ईश्वर की कृपा से चमके आपके भाग्य का सितारा।
आपके जीवन में कभी दुख का साया न आए,
हर सुबह नई खुशियां लेकर आए।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
10.
चांद की शीतलता मन को सुकून दे,
ईश्वर का आशीर्वाद हर पल जुनून दे।
खुशियों से भरा रहे आपका हर दिन,
आज कार्तिक पूर्णिमा पर मिले आपको अपनों का साथ।
11.
गंगा स्नान का पुण्य और दीपों का उजाला मिले,
भगवान के चरणों में स्थान मिले।
आपके जीवन से हर दुख दूर हो जाए,
खुशियों का फूल हर आंगन में खिल जाए।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं!
12.
हर घर में प्रेम का दीप जले,
हर दिल में विश्वास रहे।
भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे आप पर,
जीवन का हर सपना पूरा होता रहे।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं फोटो
13.
शिव की भक्ति में मन रम जाए,
हर मुश्किल का रास्ता आसान हो जाए।
भोलेनाथ-विष्णु की कृपा से खुशियां अपार मिलें,
जीवन में आपको सफलता के उपहार मिलें।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की अपार शुभकामनाएं!
14.
रोशनी का पर्व आपके जीवन में उजाला लाए,
मां लक्ष्मी आपके घर खुशहाली लेकर आए।
हर दिन नई उम्मीद और नया अरमान हो,
आपके सिर पर सदा भगवान का वरदान हो।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं!

कार्तिक पूर्णिमा बधाई संदेश फोटो
15.
पूर्णिमा का चांद आज खुशियों का पैगाम लाए,
हर अधूरी ख्वाहिश को अंजाम मिल जाए।
भगवान के आशीर्वाद से जीवन महकता रहे,
आपके घर में सुख-समृद्धि का दीप जलता रहे।
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!
कार्तिक पूर्णिमा के इन खास संदेशों को आप अपने WhatsApp-Facebook समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी कर सकते हैं।
