व्रत त्योहार

Margashirsha Maas 2026: कब से शुरू होगा मार्गशीर्ष मास, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Margashirsha Maas 2026: मार्गशीर्ष मास 2026 की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय इस महीने को अगहन नाम से भी जाना जाता है। इसमें उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी और मोक्षदा एकादशी जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे।

Image

Margashirsha Maas 2026

Margashirsha Maas 2026: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना विशेष धार्मिक महत्व होता है। कोई महीना भगवान शिव की आराधना के लिए खास माना जाता है, तो किसी में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कार्तिक मास में दीपदान, तुलसी पूजा और भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व रहता है। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के समापन के साथ ही हिंदू पंचांग के एक बेहद पवित्र महीने की शुरुआत होने जा रही है, जिसे मार्गशीर्ष मास या अगहन के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में पूजा-पाठ, जप, तप, दान और व्रत करने का विशेष महत्व बताया गया है। खास बात यह है कि श्रीमद्भगवद्गीता में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने महीनों में मार्गशीर्ष को अपना स्वरूप बताया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक मास के बाद कौन सा महीना आएगा, मार्गशीर्ष मास 2026 कब से शुरू होगा और इस दौरान कौन-कौन से बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।