व्रत त्योहार

देव दीपावली 2026 की शुभकामनाएं: हर दीप आपके जीवन में... आज देव दिवाली पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और तस्वीरें

Dev Deepawali 2026 Wishes In Hindi: देव दीपावली के पर्व को खुशहाली, प्रकाश और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। इस पावन दिन आप अपने दोस्तों व परिवार वालों को देव दीपावली की शुभकामनाएं भेजकर उनके साथ अपनी खुशी को साझा कर सकते हैं।

Image

देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dev Deepawali Wishes In Hindi 2026: देव दीपावली के दिन घरों, मंदिरों और नदी के घाटों पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है, जिसे देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विष्णु जी और शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ दीपदान किया जाता है। साल 2026 में आज 24 नवंबर को देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, देव दीपावली के दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और नदी किनारे दीप जलाते हैं। इसी वजह से इसे देवताओं की दीपावली कहा जाता है। खासकर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देव दीपावली के दिन मां गंगा के घाट पर बड़ी संख्या में दीपक जलाए जाते हैं।

अगर आप भी देव दीपावली के दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं तो यहां से दिल छू लेने वाले एवं भक्तिमय देव दिवाली के शुभकामना संदेश चुन सकते हैं।