Karwa Chauth 2026 Today (karva chauth ke bhajan geet lyrics in hindi): आज 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये व्रत काफी खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल मैरिड लाइफ के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही शाम के समय गणेश जी, माता पार्वती, माता करवा और शिव जी की पूजा की जाती है, जबकि रात में चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। हालांकि, शाम की पूजा के बाद शिव-पार्वती जी और माता करवा से जुड़े पारंपरिक गीत व भजन गाए जाते हैं। इसके अलावा चांद का इंतजार करते हुए भी महिलाएं सुहाग के पारंपरिक गीत गाती हैं।
भजनों और गीतों को ईश्वर के प्रति प्रेम, समर्पण, विश्वास, भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करने का सबसे सरल मार्ग माना जाता है, जिससे माहौल भी भक्तिमय हो जाता है। यदि आप भी आज करवा चौथ की पूजा के दौरान पारंपरिक गीत और भजन गाना चाहती हैं तो यहां से उनके लिरिक्स यानी बोल देख सकती हैं।
करवा चौथ के भजन लिरिक्स हिंदी में (Karwa Chauth Bhajan Lyrics In Hindi)
गावो गावो मंगल गीत कि आज करवा चौथ है... (gao gao mangal geet ki aaj karva chauth hai bhajan lyrics in hindi)
गावो गावो मंगल गीत कि आज करवा चौथ है
वर मांगो अमर हो सुहाग खुल जाये अपने भाग
काम होना पिया जी के प्रीत के आज करवा चौथ है
अर्क करो और दीप जलाओ गोरी के अक्षत से सिंदूर चढ़ावो
दही पतासा के भोग लगावो
कहीं शुभ घड़ी जाए न बीत कि आज करवा चौथ है
मांगो असीस खिले घर आंगन देखु जहा बस देखु मैं साजन
गहरी करदो ऐसी प्रीत है कि आज करवा चौथ है
गावो गावो मंगल गीत कि आज करवा चौथ है
चौथ मां की महिमा है निराली... (chauth maa ki mahima hai nirali bhajan in hindi)
चौथ मां की महिमा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
चौथ मां की महिमा है निराली
मैया मेरी बिंदिया अमर रखना
मैया मेरी मांग मोतियों से भरना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया मेरा चुड़ला अमर रखना
मैया मेरी मेहंदी लाल रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया मेरी पायल अमर रखना
मैया मेरे बिछुआ अमर रखना
मैया मेरी महावर लाल रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
मैया सबकी जोड़ी अमर रखना
मैया सबके सिर पर हाथ रखना
मैया तेरी पूजा है निराली
सुहाग वर मैया देने वाली
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले... (gaura maiya de rahi suhag chalo sakhi lene chale lyrics)
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले
गौरा के माथे पर टीका सोहे, गौरा के माथे पर टीका सोहे
और बिंदिया है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के कानों में कुंडल सोहे, गौरा के कानों में कुंडल सोहे
और लाली है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गोरा के हाथों में कंगना सोहे, गौरा के हाथों में कंगना सोहे
और मेहंदी है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के पैरों में पायल सोहे, गौरा के पैरों में पायल सोहे
और महावर है लालम लाल चलो सखी लेने चलें
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे, गौरा के अंगों पर लहंगा सोहे
और चुनरी है लालम लाल चलो सखी लेने चले
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले…
गौरा मैया जी दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले
करवा चौथ का दिन आया... (karva chauth ka din aaya bhajan lyrics in hindi)
करवा चौथ का दिन आया, चंदा अम्बर पे छाया है।
सज धज के अपनी सजनी का, रूप सांवरिया को भाया है।।
मेरे साजना मेरी उम्र भी, लग जाए तुझको।
दुआएं मांगे कंगना, मेरे साजना।।
मेरे हाथों में संग मेहंदी के, रंग तेरा सजता।
चांद जो देखूं छलनी के पीछे, चेहरा तेरा दीखता।।
मेरे साजना, मेरे साजना, मेरी उम्र भी, लग जाए तुझको।
दुआएं मांगे कंगना, मेरे साजन।।
तेरी पसंद की चूड़ी पहनी, तेरे नाम की मेहंदी रचाई।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी, तेरी याद की बिंदिया लगाईं।।
तेरी पसंद की चूड़ी पहनी, तेरे नाम की मेहंदी रचाई।
तेरी प्रीत की चुनर ओढ़ी, तेरी याद की बिंदिया लगाईं।।
मेरे साजना, मेरे साजना मेरी उम्र भी, लग जाए तुझको।
दुआएं मांगे कंगना, मेरे साजना।।
करवा चौथ का दिन आया, चंदा अम्बर पे छाया है।
सज धज के अपनी सजनी का, रूप सांवरिया को भाया है।।
तेरी ही धुन में गाऊं, मैं सातों जनम तुझे पाऊं।
जब जब धरती पे आऊं, तेरी ही दुल्हन बन जाऊं।।

करवा चौथ के गीत हिंदी में (karwa chauth geet lyrics in hindi)
तेरी नाम की मेहंदी रची सजना... (tere naam mehndi rachi sajna song lyrics in hindi)
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तुम जिंदगी हो, तुम ही हो, श्रृंगार ये गहना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तेरे खातिर ही ये करवा चौथ व्रत मैं रखती
हंसी खुशी इस भूख प्यास को, तेरे खातिर सहती
हंसी खुशी इस भूख प्यास को, तेरे खातिर सहती
अच्छा लगे मुझे तेरे लिए, ये सब कुछ ही सहना
अच्छा लगे मुझे तेरे लिए, ये सब कुछ ही सहना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
जल्दी से आ बाहर, चंदा, आई हूं तुमसे कहने
दीप जलाकर छलनी से, मैं देखूं चांद को अपने
दीप जलाकर छलनी से, मैं देखूं चांद को अपने
मैं पिया के हाथों पीकर पानी तोड़ूं व्रत अपना
मैं पिया के हाथों पीकर पानी तोड़ूं व्रत अपना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
सदा सुहागन रहूं मैं बनके, यही तमन्ना मेरी
करवा चौथ का व्रत ये रखकर सजी है दुल्हन तेरी
करवा चौथ का व्रत ये रखकर सजी है दुल्हन तेरी
है हार गले में कुंदन का, मैंने लहंगा भी पहना
है हार गले में कुंदन का, मैंने लहंगा भी पहना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तुम जिंदगी हो, तुम ही हो, श्रृंगार ये गहना
तुम जिंदगी हो, तुम ही हो, श्रृंगार ये गहना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
तेरे ही नाम की हाथों में मेहंदी रची सजना
आज है करवा चौथ... (aaj hai karva chauth sakhi ri geet lyrics in hindi)
आज है करवा चौथ, सखी री मांग ले सुख का दान
अपने सपनों के स्वामी का धर कर मन में ध्यान
जनम जनम तक मांग का तेरी रंग पडे ना फिका
जब तक चमके चांद सितारे तब तक चमके टीका
बंधे रहे मनभाते प्रीतम के प्राणों से प्राण
आज है करवा चौथ, सखी री मांग ले सुख का दान
आज है करवा चौथ, सखी री मांग ले सुख का दान
जो कोई मांगे आज लगन से युग युग का सुख पाये
साथ सफल हो प्रेम अमर हो जीवन में रास आये