व्रत त्योहार

Karwa Chauth 2026 Today: करवा चौथ का व्रत टूट जाए तो क्या करें? जानें खंडित व्रत के दोष से बचने का उपाय

Karwa Chauth Vrat 2026 Today: आज 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। यदि गलती से आपका व्रत टूट जाए तो 1 विशेष उपाय करके आप खंडित उपवास के दोष से बच सकते हैं। चलिए जानें इसी खास उपाय के बारे में।

Image

करवा चौथ व्रत के टूटने पर कौन सा उपाय करें?

Karwa Chauth Vrat 2026 Today (karwa chauth ka vrat tut jaye to kya kare): प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। साल 2026 में आज 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल मैरिड लाइफ के लिए रखती हैं। हालांकि, ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि यह निर्जला रखा जाता है। निर्जला व्रत में कुछ भी खाने और पीने की मनाही होती है। वैसे तो महिलाएं पूरा ध्यान रखती हैं कि उनका व्रत न टूटे, लेकिन कई बार अनजाने में भी उपवास खंडित हो जाता है।

यदि आज आपका भी करवा चौथ का व्रत खंडित हो जाए तो एक उपाय करके आप इस दोष से बच सकते हैं। आज यहां पर आपको करवा चौथ व्रत के टूटने के बाद किए जाने वाले 1 विशेष उपाय के बारे में पता चलेगा।