व्रत त्योहार

Lalita Saptami 2026: कब मनाई जाएगी ललिता सप्तमी? जानें ललिता देवी की पूजा का महत्व और पौराणिक कथा

Lalita Saptami 2026: ललिता सप्तमी भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को मनाई जाती है। यह पर्व राधा रानी की प्रिय सखी ललिता देवी को समर्पित है। ब्रज में इस दिन विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और आराधना होती है। जानें ललिता सप्तमी का महत्व, कथा और पूजा विधि।

Image

ललिता सप्तमी कब है

Lalita Saptami 2026: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ललिता सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। ब्रज की धार्मिक परंपरा में इस दिन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ललिता देवी राधा रानी की अष्ट सखियों में प्रमुख हैं और राधा-कृष्ण की प्रेम लीलाओं की साक्षी रही हैं। यही वजह है कि ब्रज क्षेत्र में ललिता सप्तमी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में ललिता सप्तमी का पर्व 18 सितंबर (Lalita Saptami Date) को मनाया जाएगा। जानें कौन हैं देवी ललिता और उनसे जुड़ी पौराणिक कहानी...

कौन हैं देवी ललिता

राधा-कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते समय उनकी अष्ट सखियों का विशेष रूप से उल्लेख मिलता है। इनमें ललिता देवी का स्थान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ललिता सखी स्वभाव से तेज, स्पष्टवादी और राधा रानी के प्रति पूर्ण समर्पित थीं। वह राधा और कृष्ण के मिलन की अनेक लीलाओं में प्रमुख भूमिका निभाती थीं। ब्रज की परंपरा में ललिता देवी को राधा रानी की अंतरंग सखी माना जाता है। उनके प्रति श्रद्धा केवल एक देवी के रूप में ही नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण भक्ति की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भी की जाती है।