व्रत त्योहार

सितंबर की दूसरी एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

Parivartini Ekadashi: दूसरी एकादशी परिवर्तिनी एकादशी कहलाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने की परंपरा है।

Image

सितंबर की दूसरी एकादशी

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। सालभर में कुल 24 एकादशियां आती हैं और अधिकमास होने पर इनकी संख्या बढ़ जाती है। हर एकादशी का अपना अलग नाम और धार्मिक महत्व होता है। सितंबर महीने में भी दो एकादशियां पड़ रही हैं। इनमें दूसरी एकादशी परिवर्तिनी एकादशी कहलाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने की परंपरा है। मान्यता है कि परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा के दौरान करवट बदलते हैं। इसी वजह से इस एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इसे पद्मा एकादशी और जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

कब है परिवर्तिनी एकादशी 2026?

साल 2026 में परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर, मंगलवार को रखा जाएगा। यह भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि होगी। एकादशी तिथि की शुरुआत 21 सितंबर की रात से होगी और इसका समापन 22 सितंबर की रात को होगा।