व्रत त्योहार

Rishi Panchami 2026 Today: ऋषि पंचमी व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, नियम और पारण का समय

Rishi Panchami 2026: आज 15 सितंबर 2026, मंगलवार को ऋषि पंचमी का व्रत रखा जा रहा है। यदि आप भी आज ऋषि पंचमी पर व्रत रख रहे हैं तो पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, नियम और पारण टाइम आदि के बारे में जान लें।

Image

ऋषि पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज क्या है?

Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी का व्रत नेपाली हिंदू धर्म के लोगों में अधिक लोकप्रिय है, जो कि हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रखा जाता है। साल 2026 में ऋषि पंचमी आज 15 सितंबर, मंगलवार को मनाई जा रही है। आमतौर पर ऋषि पंचमी की पूजा हरतालिका तीज के दो दिन और गणेश चतुर्थी के अगले दिन की जाती है। इस दिन ऋषि कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ यानी सप्त ऋषियों तथा महर्षि वशिष्ठ की पत्नी माता अरुंधती की पूजा की जाती है। साथ ही रजस्वला दोष से शुद्ध होने हेतु महिलाएं पूजन करती हैं। मान्यता है कि ऋषि पंचमी का व्रत और सप्तऋषियों की पूजा करने से अनजाने में हुई अशुद्धियों और पापों से मुक्ति मिलती है। चलिए अब जानें ऋषि पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, व्रत के नियम और पारण के समय के बारे में।

रजस्वला दोष क्या है?

हिंदू धर्म में मान्यता है कि मासिक धर्म के समय महिलाएं दूषित व संक्रमित हो जाती हैं, जिसके कारण उन्हें भोजन पकाने, किसी भी धार्मिक गतिविधि में भाग लेने तथा परिवार के किसी भी सदस्य को छूने की इजाजत नहीं होती है। इन नियमों का पालन न करने पर ही महिलाओं को रजस्वला दोष लगता है।