व्रत त्योहार

गणेश भक्त नोट कर लें नवंबर की ये दो तारीखें, इस दिन रखा जाएगा चतुर्थी का व्रत

नवंबर 2026 में गणेश भक्तों को दो खास चतुर्थी व्रत रखने का मौका मिलेगा। जानें विनायक चतुर्थी और गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

Image

November 2026 Chaturthi Vrat

हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है। इस दिन गणपति बप्पा की पूजा और व्रत करने का खास महत्व है। नवंबर 2026 में गणेश भक्तों को दो बार चतुर्थी व्रत रखने का मौका मिलेगा। पहला व्रत 13 नवंबर को लाभ चतुर्थी यानी विनायक चतुर्थी और दूसरा 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के रूप में रखा जाएगा। आइए जानते हैं दोनों व्रतों की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

नवंबर 2026 में चतुर्थी व्रत की तारीख

पंचांग के अनुसार, नवंबर में दो प्रमुख चतुर्थी व्रत पड़ेंगे।