धर्म

धम्मपद की ये बातें बदल सकती हैं आपकी जिंदगी, बुद्ध ने बताया सफलता और शांति का रास्ता

Dhammapada Teachings: ये श्लोक बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ धम्मपद के हैं। इन श्लोकों में भगवान बुद्ध ने जीवन में सजग रहने, आलस्य से बचने, मेहनत करने और अपने मन पर नियंत्रण रखने का महत्व समझाया है।

Image

Dhammapada Teachings

Dhammapada Teachings: भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी इंसान को बेहतर जीवन जीने का रास्ता दिखाती हैं। धम्मपद के इन श्लोकों में भगवान बुद्ध ने हर काम को पूरी समझ और ध्यान से करने के महत्व के समझाया है। बुद्ध ने यहां समझाने की कोशिश की है कि जो इंसान अपने विचारों, कर्मों और व्यवहार को लेकर सजग रहता है, वह जीवन में सच्ची शांति पाने का अधिकारी बन जाता है। धम्मपद के ये श्लोक आपका जीवन बदलने का काम कर सकते हैं।

अप्पमादो अमतपदं पमादो मच्चुनो पदं।