पंचांग

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ व्रत पर शुक्र अस्त का क्या होगा असर? जानें ज्योतिष मान्यताओं का सच

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ 2026 पर शुक्र अस्त होने को लेकर नवविवाहित महिलाओं में असमंजस है। क्या शुक्र अस्त होने पर पहला करवाचौथ का व्रत रख सकते हैं? जानें व्रत, पूजा और शुभ मुहूर्त से जुड़ी जरूरी बातें।

Image

Karwa Chauth 2026

Karwa Chauth 2026: करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन इस बार करवाचौथ से पहले शुक्र अस्त होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। खासतौर पर उन महिलाओं के बीच असमंजस है, जो शादी के बाद पहली बार यह व्रत रखने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि शुक्र अस्त (Shukra Asta 2026) होने के कारण नवविवाहित महिलाओं को पहला करवाचौथ नहीं रखना चाहिए। आखिर इन दावों में कितनी सच्चाई है और क्या शुक्र अस्त होने से करवाचौथ की पूजा पर कोई असर पड़ता है? आइए, ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर समझते हैं।

क्या नवविवाहित महिलाएं रख सकती हैं पहला करवाचौथ?

ज्योतिषाचार्य पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार, शुक्र अस्त होने के कारण नवविवाहित महिलाओं के करवाचौथ का व्रत रखने पर कोई ऐसी सर्वमान्य रोक नहीं है, जिसे हर परिवार पर लागू किया जाए। इसलिए केवल सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के आधार पर पहला करवाचौथ छोड़ने का फैसला करना उचित नहीं होगा।