धर्म

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करवा को सजाने के लिए देखें ये 5 खूबसूरत डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर माटी के करवे को सजाने के लिए गोटा-पत्ती, राजस्थानी मांडना, कुंदन, मोती और ग्लिटर जैसे खूबसूरत डिजाइन आजमा सकती हैं। जानें मिट्टी के करवे को खूबसूरत बनाने के आसान तरीके।

Image

Karwa Chauth 2026

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। सोलह शृंगार, मेहंदी, खूबसूरत साड़ी और पूजा की थाली के साथ करवा चौथ की तैयारियां पूरी होती हैं। इन तैयारियों में मिट्टी के करवे यानी कलश का भी विशेष महत्व है। पूजा में इस्तेमाल होने वाला करवा अगर खूबसूरती से सजा हो, तो त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने साधारण माटी के करवे को आकर्षक और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो महंगे सजावटी सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद रंगों, मोतियों, गोटा-पत्ती और कुंदन की मदद से आप इसे बेहद सुंदर बना सकती हैं। आइए जानते हैं माटी के करवे को सजाने के 5 आसान और शानदार तरीके।

1. गोल्डन गोटा-पत्ती वर्क से दें शाही लुक

अगर आपको पारंपरिक और रॉयल लुक पसंद है, तो लाल और सुनहरे रंग का कॉम्बिनेशन आपके करवे के लिए बेहतरीन रहेगा। सबसे पहले मिट्टी के करवे पर लाल, मैरून या गुलाबी रंग का बेस कोट लगाएं। रंग सूखने के बाद उसकी गर्दन और बीच वाले हिस्से पर गोल्डन लेस या गोटा-पत्ती चिपकाएं। आप चाहें तो छोटे-छोटे शीशे लगाकर इसे और आकर्षक बना सकती हैं। यह डिजाइन पूजा की थाली और पारंपरिक परिधानों के साथ खूब जचेगा।