राशिफल

Mangal Gochar 2026: सिंह में ग्रहों के सेनापति का जाना इन 3 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, सुधरेगी मेंटल हेल्थ

Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति 'मंगल' 12 नवंबर 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव कई दिनों तक 3 राशियों पर पड़ेगा। चलिए जानें मंगल गोचर के समय, सकारात्मक प्रभाव और गोचर के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में।

Image

12 नवंबर को मंगल करेंगे गोचर

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है, जो ऊर्जा, साहस, जमीन-जायदाद, एक्शन और पराक्रम के भी कारक हैं। जब-जब मंगल ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है, तब-तब 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर होगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें शास्त्रों में ग्रहों के राजा का दर्जा मिला हुआ है। ऐसे में मंगल के इस गोचर से कुछ राशियों के आत्मविश्वास, शक्ति, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा में सुधार होगा। चलिए जानें उन 3 राशियों के नाम, राशिफल और सावधानियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर 12 नवंबर 2026 से मंगल गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि

मंगल ग्रह के इस गोचर का मिथुन राशि वालों के तीसरे भाव पर प्रभाव पड़ेगा, जो कि साहस, छोटी यात्राओं, कम्युनिकेशन, भाई-बहनों से रिश्ते और मेहनत से जुड़ा है। ऐसे में अटके कार्य गति पकड़ेंगे। साथ ही नए कार्य एक के बाद एक पूर्ण होने लगेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपनी स्किल्स को निखारने का मौका मिलेगा। नई जिम्मेदारियों को भी आने वाले समय में आप अच्छे से निभा पाएंगे। खुद का कारोबार करने वाले जातकों को भी तुरंत फायदा होने के योग हैं। मेंटल हेल्थ की बात करें तो उसमें भी आपको अच्छा-खासा सुधार देखने को मिलेगा।