What To Eat & What Not To Eat On Saturday: अधिकतर लोगों को शनिवार का दिन अच्छा लगता है क्योंकि अगले दिन काम से छुट्टी मिलने वाली होती है। ऐसे में व्यक्ति मानसिक रूप से तनाव मुक्त रहता है। लोग अक्सर शनिवार की रात को पार्टी करते हैं या घूमने के लिए कहीं जाते हैं क्योंकि अगले दिन रविवार को सुबह जल्दी उठने की चिंता नहीं होती है। ऐसे में शनिवार को बाहर का खाना खाना आम बात है। यदि आप भी शनिवार के दिन कुछ भी खा लेते हैं तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल लें।
दरअसल, पौराणिक शास्त्रों में शनिवार के दिन से जुड़े कुछ विशेष नियमों के बारे में बताया गया है, जिनके मुताबिक इस दिन कुछ विशेष चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चलिए विस्तार से जानते हैं शनिवार को कौन कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं।
शनिवार को कौन सी चीजें खानी चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी से जुड़ी चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये दिन इन्हें ही समर्पित है। शनिवार को आप उड़द दाल की खिचड़ी, काले तिल, काले चने, बैंगन, अरबी, पीली या हरी मूंग की दाल, उबले हुए चावल, गेहूं की रोटी, जौ की रोटी, चने की दाल, लौकी की सब्जी, तरोई की सब्जी, परवल की सब्जी, कद्दू की सब्जी, भिंडी, गाजर, मूली, ककड़ी, खीरा, पनीर और टमाटर का सेवन कर सकते हैं। फलों में इस दिन केला, सेब, पपीता, अनार, नारियल, अंगूर, अमरूद ,संतरा, मौसमी, आम और चीकू खाना वर्जित नहीं है।
बता दें कि शनिवार के दिन भोजन में गुड़, मक्खन, घी, हल्दी, जीरा, सेंधा नमक, काली मिर्च, तेज पत्ता, दालचीनी, तुलसी के पत्ते और मखाने का इस्तेमाल करना शुभ होता है। मीठे में शनिवार को गुलाब जामुन खाना भी अच्छा होता है। इससे जन्म कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शांत होती है।
शनिवार को क्या नहीं खाना चाहिए?
शनिवार के दिन मसूर की दाल, दूध, साग, खट्टी दही, काली उड़द की दाल, खट्टे फल, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन भोजन में अदरक, सादा नमक, सरसों के तेल, गर्म मसाले, लाल मिर्च, तिल के तेल, इमली और नींबू का उपयोग करने से भी बचना चाहिए। बता दें कि शनिवार के दिन मांस-मदिरा और शराब का सेवन करना भी अशुभ होता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- शनिवार के दिन अपनों को भेजें शनि देव और हनुमान जी के ये प्रेरणादायक कोट्स, जीवन में आएगी पॉजिटिविटी
शनिवार को किस बर्तन में खाएं और किसमें नहीं?
कांसे, पीतल, स्टील और लोहे के बर्तनों में शनिवार के दिन खाना खाना शुभ होता है। इससे शनि दोष नहीं लगता है, बल्कि मूड अच्छा रहता है और व्यक्ति सकारात्मक महसूस करता है। इसके अलावा पत्तों से बनी पत्तल में भी आप भोजन कर सकते हैं। वहीं, जो लोग शनिवार को तांबे या मिट्टी के बर्तनों में भोजन करते हैं, उन्हें मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
