राशिफल

18 सितंबर 2026 राशिफल: आज मंगल-गुरु की युति से इन 2 राशियों को होगा विशेष लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

18 सितंबर 2026 को ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव हो रहे हैं। कन्या राशि में बुधादित्य योग और मंगल का कर्क राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। जानें ग्रहों की स्थिति का मेष से मीन राशि के लोगों पर कैसा असर होगा।

Image

18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज सूर्यदेव कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां बुध पहले से ही अपनी राशि में उच्च स्थिति में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और बुध की इस युति से 'बुधादित्य योग' का निर्माण हो रहा है, जो बुद्धि, वाणी और आत्मविश्वास के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, आज शाम को मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

मंगल का यह गोचर विशेष है क्योंकि कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही उच्च स्थिति में विराजमान हैं। मंगल और गुरु की यह युति कुछ राशियों के लिए विशेष बदलाव लेकर आएगी। वहीं, आज पूरे दिन भद्रा का साया रहने के कारण किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रात करीब पौने ग्यारह बजे चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए अब जानें 12 राशियों का आज का राशिफल।