वास्तु टिप्स

झाड़ू खरीदने से लेकर रखने तक, जरूर जान लें वास्तु के ये नियम

broom Vastu tips: झाड़ू रखने के लिए उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा को उचित माना गया है। वहीं इसे कृष्ण पक्ष में खरीदना और सुबह के समय घर की सफाई करना शुभ माना गया है।

Image

जरूर जान लें वास्तु के ये नियम

broom Vastu tips: घर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को सिर्फ सफाई का सामान नहीं माना गया है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू का संबंध घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि झाड़ू को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो घर में सकारात्मक माहौल बना रह सकता है। हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध देवी लक्ष्मी से माना जाता है। माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी कहा जाता है। इसी वजह से झाड़ू को लेकर खरीदने से लेकर उसे रखने और इस्तेमाल करने तक कई तरह के वास्तु नियम बताए गए हैं।

झाड़ू खरीदने के लिए कौन सा दिन शुभ माना जाता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्रवार और मंगलवार को झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों झाड़ू खरीदने से घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सौभाग्य का साथ मिलता है। इसके अलावा धनतेरस और दिवाली के दिन भी झाड़ू खरीदना अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।