Maa Durga Bhajan Lyrics: जब भी मन परेशान होता है या जीवन में मुश्किलें आती हैं, तो कई लोग मां दुर्गा का नाम लेकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। मां दुर्गा को शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। देशभर में करोड़ों लोग माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। माता रानी के भजन सुनने और गाने से मन को सुकून मिलता है।
सुबह या शाम के समय मां दुर्गा के भजन गाने से घर का माहौल भी भक्तिमय हो जाता है। अगर आप भी माता रानी के भक्त हैं और उनकी भक्ति में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो मां दुर्गा का यह भजन आपके लिए खास हो सकता है। यहां पढ़ें मां दुर्गा के भजन के पूरे लिरिक्स और माता रानी का श्रद्धा के साथ गुणगान करें।
मां दुर्गा के भजन लिरिक्स - Maa Durga Bhajan Lyrics
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया, हम सब उतारें तेरी आरती॥
तेरे भक्त जनों पर, माता, भीड़ पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो मां, करके सिंह सवारी॥
सौ-सौ सिंहों से है बलशाली,
है अष्टभुजाओं वाली।
दुखियों के दुखड़े निवारती,
ओ मैया, हम सब उतारें तेरी आरती॥
मां-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत कपूत सुने हैं पर ना, माता सुने न कुमाता॥
सब पर करुणा बरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली।
दुखियों के दुखड़े निवारती,
ओ मैया, हम सब उतारें तेरी आरती॥
नहीं मांगते धन और दौलत,
न चांदी न सोना।
हम तो मांगें मां, तेरे मन में एक छोटा-सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली।
सतियों के सत्व को संवारती,
ओ मैया, हम सब उतारें तेरी आरती॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया, हम सब उतारें तेरी आरती॥
अंबे है मेरी मां भजन (Durga Hai Meri Maa Ambe Hai Meri Maa)
जयकारा शेरोंवाली का
बोल साचे दरबार की जय
दुर्गा है मेरी मां,
अम्बे है मेरी मां।
ओ बोलो, जय बोलो जय माता दी, जय हो।
जो भी दर पे आए, जय हो।
वो खाली न जाए, जय हो।
सबके काम है करती, जय हो।
सबके दुखरे हरती, जय हो।
मैया मेरी शेरोवाली, जय हो।
भरदे झोली खाली, जय हो।
ओ मैया मेरी शेरोंवाली, जय हो।
ओ भरदे झोली खाली जय हो।
दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां।
सारे जग को खेल खिलाये
बिच्डो को जो खूब मिलाये
दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां।
पूरे करे अरमान जो सारे,
देती है वरदान जो सारे
दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां।
