धर्म

Dhanteras Shopping Muhurat 2026: धनतेरस पर खरीदारी का सबसे शुभ समय क्या है? जानें सोना, चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने के मुहूर्त

Dhanteras Shopping Muhurat 2026: धनतेरस 2026 का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जानें सुबह से रात तक खरीदारी का उत्तम समय।

Image

Dhanteras Shopping Muhurat 2026

Dhanteras Shopping Muhurat 2026: धनतेरस का त्योहार इस साल 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। यही वजह है कि इस दिन लोग सोना, चांदी, पीतल, तांबे के बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना पसंद करते हैं।

अगर आप भी इस धनतेरस (Dhanteras 2026) पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो शुभ समय का ध्यान रखना जरूरी है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, दिनभर में कई ऐसे मुहूर्त और चौघड़िया बन रहे हैं, जिन्हें खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस 2026 पर खरीदारी के लिए सुबह से लेकर रात तक के शुभ मुहूर्त।