धर्म

नरक चतुर्दशी पर 14 दीये जलाने का क्या है रहस्य? जानें यमराज के 14 नाम

Narak Chaturdashi 2026: छोटी दिवाली पर 14 दीये जलाने की परंपरा है। इनमें एक दीपक यमराज के नाम से जलाया जाता है। जानिए यमराज के 14 नाम और इनका धार्मिक महत्व।

Image

Narak Chaturdashi 2026

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली सिर्फ दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा और उनके नाम से दीपदान करने की भी खास परंपरा है। आपने भी घर में 14 दीये जलते देखे होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर इनकी संख्या 14 ही क्यों होती है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमराज के 14 नामों का स्मरण करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। आइए जानते हैं यमराज के ये 14 नाम कौन से हैं और इनका क्या महत्व है।

यमराज के 14 नाम कौन से हैं

पंडित रमाशंकर उपाध्याय के अनुसार, यमराज को केवल मृत्यु का देवता नहीं, बल्कि मनुष्य के कर्मों का हिसाब रखने वाला और न्याय करने वाला देवता भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में उनके 14 नाम बताए गए हैं। ये नाम उनके अलग-अलग गुणों और कार्यों को दर्शाते हैं।