Kartik Maas Ke Bhajan Lyrics In Hindi: आज 27 अक्टूबर से कार्तिक मास का आरंभ हो गया है, जो 24 नवंबर 2026 तक चलेगा। कार्तिक मास में विष्णु जी, माता लक्ष्मी, देवी तुलसी और कृष्ण जी की पूजा की जाती है। साथ ही सुबह और शाम के समय जागरण किया जाता है, जिसके कारण घरों और मंदिरों में भजनों की गूंज सुनाई देती है। भजन को मन के भावों, प्रेम, भक्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण व्यक्त करने का एक अत्यंत पवित्र माध्यम माना जाता है। यदि आप भी कार्तिक मास में देवी-देवताओं की पूजा करने वाले हैं तो यहां से कार्तिक माह में गाए जाने वाले 4 फेमस भजनों के बोल देख सकते हैं।
कार्तिक मास के भजन लिखित में
उठो उठो जी प्रभात फेरी आई (utho utho ji prabhat feri aayi bhajan lyrics in hindi)
राम राम बोलो सारे, बोलो कृष्ण कन्हाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
भक्त बुलावे आवाज मारे, आजा आजा द्वारे।
भक्त बुलावे आवाज मारे, आजा आजा द्वारे।
हरि नाम का कर लो कीर्तन, घड़ी सुहानी आई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
राम राम बोलो सारे, बोलो कृष्ण कन्हाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
घर आंगन को खूब सजाओ, भक्त बुलावे आज खुशी मनाओ।
घर आंगन को खूब सजाओ, भक्त बुलावे आज खुशी मनाओ।
शहर-शहर और गली-गली में राम की जोत लगाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
राम राम बोलो सारे, बोलो कृष्ण कन्हाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
अमृत समय है जागो सारे, हरि नाम गुण गा लो सारे।
अमृत समय है जागो सारे, हरि नाम गुण गा लो सारे।
चार बजे उठ कर लो सिमरन, कर लो नींद गमाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
राम राम बोलो सारे, बोलो कृष्ण कन्हाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
कलयुग में केवल नाम अधारा, सुमर-सुमर नर उतरे पारा।
कलयुग में केवल नाम अधारा, सुमर-सुमर नर उतरे पारा।
आओ भक्तों मिलकर सारे, नाम की करो कमाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
राम राम बोलो सारे, बोलो कृष्ण कन्हाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
गोविंद हरे गोपाल हरे, जय जय प्रभु दीनदयाल हरे।
गोविंद हरे गोपाल हरे, जय जय प्रभु दीनदयाल हरे।
शिव भोले ने अपने मुंह से प्यारी धुन है गाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
राम राम बोलो सारे, बोलो कृष्ण कन्हाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
राम राम बोलो सारे, बोलो कृष्ण कन्हाई।
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई,
उठो उठो उठो जी प्रभात फेरी आई।
हरि हरि तुलसा गौरी गौरी राधा (hari hari thula gori gori radha bhajan lyrics)
हरी हरी तुलसा गौरी गौरी राधा।।
बाट लिया दोनो ने श्याम आधा आधा।।
कहा से आई तुलसा कहा से आई राधा ।। बाट लिया...
बैकुंठ से आई तुलसा बरसाने से राधा ।। बाट लिया...
क्या करे तुलसा क्या करे राधा ।। बाट लिया...
शादी करे तुलसा प्रेम करे राधा ।। बाट लिया...
कहा छोड़ी तुलसा कहा छोड़ी राधा ।। बाट लिया...
सिर पर रख ली तुलसा हृदय में राधा ।। बाट लिया...
कहां गई तुलसा कहां गई राधा ।। बाट लिया...
कलयुग में आ गई तुलसा हृदय रह गई राधा ।। बाट लिया...
श्रीमन नारायण नारायण हरी हरी भजन लिरिक्स (shriman narayan narayan hari hari bhajan lyrics in hindi)
श्रीमन नारायण नारायण हरी हरी
श्रीमन नारायण नारायण हरी हरी
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरी हरी
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरी हरी
भजमन नारायण नारायण हरी हरी
जय जय नारायण नारायण हरी हरी
श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा...
लक्ष्मी नारायण नारायण हरी हरी
बोलो नारायण नारायण हरी हरी
भजो नारायण नारायण हरी हरी
जय जय नारायण नारायण हरी हरी
श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरी हरी
श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा...
सत्य नारायण नारायण हरी हरी
जपो नारायण नारायण हरी हरी
भजो नारायण नारायण हरी हरी
जय जय नारायण नारायण हरी हरी
श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरी हरी
श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा...
बोलो नारायण नारायण हरी हरी
भजमन नारायण नारायण हरी हरी
जय जय नारायण नारायण हरी हरी
श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी
तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरी हरी
श्रीमान नारायण नारायण हरी हरी
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा ॐ नमो नारायणा
हरी ॐ नमो नारायणा...
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- कार्तिक मास में जरूर पढ़ें कृष्ण जी से जुड़ी ये कथा, पूरी हो सकती है मन की इच्छा
राधे पूछ रही तुलसा से भजन लिरिक्स (radhe puch rahi tulsa se bhajan lyrics in hindi)
राधे पूछ रही तुलसा से, तुलसा कहाँ तेरा ससुराल।
राधे पूछ रही तुलसा से, तुलसा कहाँ तेरा ससुराल।
कहां तेरा ससुराल तुलसा, कौन तेरे भरतार।
राधे पूछ रही तुलसा से, तुलसा कहाँ तेरा ससुराल।
नीलगगन हैं पिता हमारे, भागीरथी हैं माता।
वृंदावन ससुराल हमारी, सांवरिया भरतार।
राधे पूछ रही तुलसा से, तुलसा कहाँ तेरा ससुराल।
बलदाऊ हैं जेठ हमारे, माता यशोदा सास।
नंद बाबा हैं ससुर हमारे, ननद सुभद्रा माता।
राधे पूछ रही तुलसा से, तुलसा कहाँ तेरा ससुराल।
तुम तो राधे बगल विराजे, सुबह सींचे सब नार।
मेरे बिना हरि भावे ना भोग, मेरी पड़े दरकार।
राधे पूछ रही तुलसा से, तुलसा कहाँ तेरा ससुराल।
हर की में पटरानी कुहाऊँ, हरी मेरे धन भाग।
यही है बहना परिचय मेरा, हरी है मेरे सुहाग।
राधे पूछ रही तुलसा से, तुलसा कहाँ तेरा ससुराल।
