व्रत त्योहार

Masik Karthigai 2026 Today: आज है मासिक कार्तिगाई, इस विधि से करें भगवान कार्तिकेय और शिवजी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर मंत्र-आरती

Masik Karthigai 2026: आज 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक माह के पहले दिन मासिक कार्तिगाई की पूजा की जाएगी। चलिए जानें मासिक कार्तिगाई पर्व के महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में।

Image

आज 27 अक्टूबर को है मासिक कार्तिगाई

Masik Karthigai 2026: प्रत्येक माह जिस दिन आकाश में कृतिका नक्षत्र प्रबल होता है, उस दिन मासिक कार्तिगाई का पर्व मनाया जाता है। मासिक कार्तिगाई को कार्तिगाई दीपम और कार्तिकाई दीपम के नामों से भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से तमिल हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं। इस दिन शाम के समय मंदिरों, घरों और गलियों में तेल के दीपक एक पंक्ति में जलाए जाते हैं, जिसे महादीपम कहते हैं। कार्तिगाई दीपम पर्व को देवों के देव महादेव के सम्मान में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जगत के पालनहार भगवान विष्णु और सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी को अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए इस दिन भगवान शिव ने स्वयं को प्रकाश की अनन्त ज्योति में बदल लिया था।

मान्यता है कि जो लोग मासिक कार्तिगाई के दिन शिव जी और उनके पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं, उनके बिगड़े काम बनने लगते हैं। साथ ही विरोधियों से लड़ने की शक्ति, साहस और तेज की प्राप्ति होती है, जबकि दीप जलाने से जीवन में ज्ञान, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चलिए अब जानें मासिक कार्तिगाई की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर आरतियों के लिरिक्स के बारे में।