धर्म

Karwa Chauth Thali Decoration Ideas: फूलों, मोतियों और लेस से घर पर ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली, देखें शानदार आइडियाज

Karwa Chauth 2026 Thali Design: करवा चौथ की थाली को क्या आप भी कुछ अलग तरीके से सजाना चाहती हैं, जिससे वो देखने में बहुत ही सुंदर और अलग लगे? अगर हां, तो ऐसे में आप यहां दिए गए करवा चौथ की थाली सजाने के आइडियाज को अपना सकती हैं।

Image

करवा चौथ थाली की सजावट कैसे करें?

Karwa Chauth Thali Design Ideas (karva chauth thali 2026 trending design): करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखकर पूजा करती हैं। साल 2026 में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इस खास दिन के लिए कपड़े, गहने और पूजा की थाली आदि की तैयारी महिलाएं कई दिन पहले से ही करना शुरू कर देती हैं। आमतौर पर महिलाएं बाजार से सजी-सजाई थाली, लोटा, करवा और छलनी खरीदती हैं।

यदि इस बार आप कुछ अलग और खास करना चाहती हैं तो इन्हें घर पर ही अलग-अलग तरीकों से सजा सकती हैं। इससे पूजा की थाली न सिर्फ खूबसूरत दिखेगी, बल्कि उसमें आपकी क्रिएटिविटी की झलक भी देखने को मिलेगी। चलिए जानें करवा चौथ की पूजा की थाली को घर पर सजाने के 5 खूबसूरत और यूनिक तरीकों के बारे में।