व्रत त्योहार

Masik Karthigai Vrat Ki Katha:​​ मासिक कार्तिगाई व्रत की पूजा में जरूर पढ़ें ये कथा, शिव जी की प्राप्त होगी विशेष कृपा

Masik Karthigai Ke Vrat Ki Katha:​​ ​​मासिक कार्तिगाई व्रत की पूजा के दौरान शिव जी से जुड़ी एक पौराणिक कथा पढ़ी जाती है। चलिए जानते हैं मासिक कार्तिगाई के पावन दिन पढ़ी जाने वाली व्रत कथा यानी कहानी।

Image

मासिक कार्तिगाई व्रत की कथा

Masik Karthigai Vrat Ki Katha: मासिक कार्तिगाई तमिल हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है, जो हर महीने मनाया जाता है। जिस दिन आकाश में कृतिका नक्षत्र प्रबल होता है, उसी दिन मासिक कार्तिगाई का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है। साथ ही मंदिरों, घरों और गलियों में एक पंक्ति में तेल के दीपक जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक कार्तिगाई के दिन पूजा-पाठ करने, व्रत रखने और दीपदान करने से परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में ज्योति के समान प्रकाश फैलता है।

मासिक कार्तिगाई व्रत की पूजा के दौरान शिव जी के ज्योति स्वरूप से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी पढ़ी जाती है, जिसके बाद ही पूजा को पूर्ण माना जाता है। यदि आप भी मासिक कार्तिगाई के दिन व्रत रखते हैं तो यहां से मासिक कार्तिगाई व्रत की कथा यानी कहानी पढ़ सकते हैं।