November Shubh Muhurat 2026: हिंदू धर्म से जुड़े लोग कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य का फल अच्छा मिलता है। खासकर, शादी, सगाई, मुंडन, नामकरण और जनेऊ से पहले शुभ मुहूर्त को देखा जाता है। इसके अलावा वाहन, संपत्ति और गोल्ड आदि अन्य कीमती चीजों की खरीदारी व बिक्री से पहले भी शुभ मुहूर्त का आकलन किया जाता है। अगर आप भी नवंबर 2026 में कोई मांगलिक कार्यक्रम या कोई कीमती सामान खरीदने-बेचने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले इस माह के शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें।
नवंबर 2026 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त
21 नवंबर 2026, शनिवार
- विवाह मुहूर्त- सुबह 06:48 से अगले दिन की सुबह 12:08 बजे तक
- नक्षत्र- रेवती
- तिथि- द्वादशी
24 नवंबर 2026, मंगलवार
- विवाह मुहूर्त- रात 11:25 से सुबह 06:52 बजे तक
- नक्षत्र- रोहिणी
- तिथि- प्रतिपदा
25 नवंबर 2026, बुधवार
- विवाह मुहूर्त- सुबह 06:52 से अगले दिन की सुबह 06:52 बजे तक
- नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
- तिथि- प्रतिपदा और द्वितीया
26 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार
- विवाह मुहूर्त- सुबह 06:52 से शाम 05:47 बजे तक
- नक्षत्र- मृगशिरा
- तिथि- द्वितीया और तृतीया
नवंबर 2026 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
11 नवंबर 2026, बुधवार
- गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 06:40 से सुबह 11:38 बजे तक
- नक्षत्र- अनुराधा
- तिथि- द्वितीया
14 नवंबर 2026, शनिवार Auspicious
- गृह प्रवेश मुहूर्त- रात 08:24 से रात 11:23 बजे तक
- नक्षत्र: उत्तराषाढा
- तिथि: पंचमी
20 नवंबर 2026, शुक्रवार
- गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 06:56 से अगले दिन की सुबह 06:31 बजे तक
- नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद
- तिथि: एकादशी
21 नवंबर 2026, शनिवार
- गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 04:56 से सुबह 05:54 बजे तक
- नक्षत्र: अश्विनी और रेवती
- तिथि: त्रयोदशी और द्वादशी
25 नवंबर 2026, बुधवार
- गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 06:52 से अगले दिन की सुबह 06:52 बजे तक
- नक्षत्र: रोहिणी और मृगशिरा
- तिथि: प्रतिपदा और द्वितीया
26 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार
- गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 06:52 से शाम 05:47 बजे तक
- नक्षत्र: मृगशिरा
- तिथि: द्वितीया और तृतीया
नवंबर 2026 में संपत्ति खरीदने-बेचने के लिए शुभ मुहूर्त
12 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार
- सम्पत्ति क्रय मुहूर्त- दोपहर 02:19 से सुबह 06:42 बजे तक
- नक्षत्र: मूल
- तिथि: तृतीया और चतुर्थी
13 नवंबर 2026, शुक्रवार
- सम्पत्ति क्रय मुहूर्त- सुबह 06:42 से सुबह 06:43 बजे तक
- नक्षत्र: मूल और पूर्वाषाढा
- तिथि: चतुर्थी और पंचमी
19 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार
- सम्पत्ति क्रय मुहूर्त- सुबह 06:47 से सुबह 06:48 बजे तक
- नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद
- तिथि: दशमी
20 नवंबर 2026, शुक्रवार
- सम्पत्ति क्रय मुहूर्त- सुबह 06:48 से सुबह 06:56 बजे तक
- नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद और पूर्व भाद्रपद
- तिथि: एकादशी और दशमी
26 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार
- सम्पत्ति क्रय मुहूर्त- सुबह 06:52 से शाम 05:47 बजे तक
- नक्षत्र: मृगशिरा
- तिथि: द्वितीया और तृतीया
27 नवंबर 2026, शुक्रवार
- सम्पत्ति क्रय मुहूर्त- दोपहर 03:08 से सुबह 06:39 बजे तक
- नक्षत्र: पुनर्वसु
- तिथि: चतुर्थी
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती कब? देखें कार्तिक माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
नवंबर 2026 में वाहन खरीदने-बेचने के लिए शुभ मुहूर्त
1 नवंबर 2026, रविवार
- वाहन क्रय मुहूर्त- दोपहर 02:51 से सुबह 04:30 बजे तक
- नक्षत्र: पुष्य
- तिथि: अष्टमी
6 नवंबर 2026, शुक्रवार
- वाहन क्रय मुहूर्त- सुबह 10:30 से सुबह 06:37 बजे तक
- नक्षत्र: हस्त और चित्रा
- तिथि: त्रयोदशी
25 नवंबर 2026, बुधवार
- वाहन क्रय मुहूर्त- सुबह 06:52 से दोपहर 04:50 बजे तक
- नक्षत्र: रोहिणी
- तिथि: प्रतिपदा
26 नवंबर 2026, बृहस्पतिवार
- वाहन क्रय मुहूर्त- दोपहर 01:15 से शाम 05:47 बजे तक
- नक्षत्र: मृगशिरा
- तिथि: तृतीया
29 नवंबर 2026, रविवार
- वाहन क्रय मुहूर्त- सुबह 06:55 से सुबह 10:59 बजे तक
- नक्षत्र: पुष्य
- तिथि: षष्ठी
ये दिन है सभी कार्यों के लिए शुभ
6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शादी, सगाई, मुंडन, नामकरण और जनेऊ आदि सभी मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। इसके अलावा खरीदारी करने के लिए भी पूरा दिन शुभ है।
