व्रत त्योहार

​Kartik Month Festival List 2026: करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती कब? देखें कार्तिक माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

​Kartik Maah 2026 Vrat Tyohar Date: भगवान विष्णु और कृष्ण जी की पूजा के लिए कार्तिक मास काफी महत्वपूर्ण होता है। यहां पर आप 2026 में कार्तिक मास की तिथि से लेकर इस महीने आने वाले छोटे-बड़े हर व्रत-त्योहार की डेट के बारे में जानेंगे।​

Image

कार्तिक माह में कौन कौन से त्योहार आते हैं?

Kartik Month Festival List 2026: धार्मिक दृष्टि से कार्तिक का महीना महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान भगवान विष्णु, कृष्ण जी, लक्ष्मी जी और देवी तुलसी की पूजा की जाती है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान देना और किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। मान्यता है कि कार्तिक माह में की गई पूजा से महापुण्य मिलता है और जीवन में खुशियों का वास होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 27 अक्टूबर से लेकर 24 नवंबर तक कार्तिक मास यानी कार्तिक का महीना चलेगा। चलिए अब जानें कार्तिक माह के सभी जरूरी व्रत-त्योहारों की डेट्स के बारे में।

कार्तिक माह 2026 के व्रत-त्योहार

  • 27 अक्टूबर, मंगलवार
कार्तिक माह के पहले दिन मासिक कार्तिगाई है।