धर्म

महावतार बाबाजी का रहस्य क्या है? मोहनजी ने बताया कैसे हुई आध्यात्मिक जागृति

भक्ति टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान आध्यात्मिक गुरु मोहनजी ने महावतार बाबाजी से जुड़े अपने आध्यात्मिक सफर से जुड़े कुछ खास अनुभव साझा किए हैं।

Image

Mahavatar Babaji story

आध्यात्मिक दुनिया में महावतार बाबाजी का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें एक रहस्यमयी योगी और क्रिया योग की परंपरा से जुड़ा दिव्य गुरु माना जाता है। उनके जीवन और अस्तित्व को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। हाल ही में भक्ति टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान आध्यात्मिक गुरु मोहनजी ने महावतार बाबाजी से जुड़े अपने आध्यात्मिक सफर से जुड़े कुछ खास अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे एक अनजान फोन कॉल से उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने नया मोड़ लिया और किस तरह उन्हें बाबाजी से जुड़े दिव्य अनुभव हुए।

एक अनजान ईमेल से शुरू हुई आध्यात्मिक यात्रा

मोहनजी ने बताया कि जब वह यूएई में एक कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे, तब उन्हें एक अनजान ईमेल मिला। उसमें लिखा था कि एक इंटरगैलेक्टिक मास्टर उनसे बात करना चाहते हैं। शुरुआत में उन्हें यह किसी तरह का स्कैम लगा और उन्होंने ईमेल डिलीट कर दिया। हालांकि, अगले सप्ताह फिर वैसा ही ईमेल आया। इस बार उन्हें बताया गया कि मास्टर जानते हैं कि उन्होंने पिछला संदेश डिलीट कर दिया था। इसके बाद मोहनजी ने दिए गए अमेरिकी नंबर पर कॉल किया। बातचीत के दौरान महिला की आवाज अचानक एक गहरी पुरुष आवाज में बदल गई। मोहनजी के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उनके बचपन की ऐसी बातें बताईं, जिनके बारे में उनके माता-पिता तक नहीं जानते थे।