Ahoi Ashtami Bhajan Lyrics In Hindi: अहोई अष्टमी का पावन पर्व माता पार्वती के स्वरूप मां अहोई को समर्पित है। ये व्रत मुख्य रूप से माताएं अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य, लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के लिए रखती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी की पूजा की जाती है। साल 2026 में आज 1 नवंबर 2026 को अहोई अष्टमी का निर्जला व्रत रखा जा रहा है। अहोई अष्टमी की मुख्य पूजा शाम में की जाती है, जबकि व्रत का समापन रात में तारों के दर्शन करने के बाद होता है। इस बीच महिलाएं घर या मंदिर में इकट्ठा होकर अहोई माता की कृपा, प्रेम, करुणा, समर्पण और भक्ति से जुड़े भजन व गीत गाती हैं, जिससे माहौल भक्तिमय हो जाता है। यहां पर अहोई अष्टमी के टॉप 5 लोकप्रिय भजनों के लिरिक्स दिए गए हैं, जिनको गाने के साथ आप मां अहोई का गुणगान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।
अहोई अष्टमी के टॉप 5 भजन (ahoi ashtami special bhajan)
आज अष्टमी की पूजा करवाउंगी (aaj ashtami ki puja karwaungi bhajan lyrics in hindi)
आज अष्टमी की पूजा करवाउंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी।
हे मैया हे मैया,
सदा हो तेरी जय मैया,
मन की मुरादें मैं पाऊंगी,
आज अष्टमी की पूजा करवाऊंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी ॥
छोटी छोटी कंजको को,
घर अपने बुलाऊंगी,
चरण धुलाऊं, तिलक लगाऊं,
चुनरी लाल उढ़ाऊंगी,
हे मैया हे मैया,
पार लगा मेरी नैया,
महिमा सदा मै तेरी गाऊंगी,
आज अष्टमी की पूजा करवाऊंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी ॥
अष्टमी का दिन तो होता है,
मुरादे पाने का,
खोल के रखती द्वारा मैया,
ममता भरे खजाने का,
हे मैया हे मैया,
मै भी टलुंगी ना मैया,
झोली अपनी मैं भरवाउंगी,
आज अष्टमी की पूजा करवाऊंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी ॥
अष्ट भुजाओ वाली माता,
अष्ट सिद्धियों का वर दे,
सत्य डगर पे चलने को,
जीवन मेरा सुन्दर कर दे,
हे मैया हे मैया,
पार लगा मेरी नैया,
महिमा सदा मै तेरी गाऊंगी,
आज अष्टमी की पूजा करवाऊंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी ॥
वो है किस्मत वाले जिनको,
प्यार तेरा मिल जाता है,
उसका हो कल्याण तेरे,
मन को जो भा जाता है,
हे मैया हे मैया,
मेरी खबर भी ले मैया,
तेरा उपकार ना भुलाउंगी,
आज अष्टमी की पूजा करवाऊंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी ॥
आज अष्टमी की पूजा करवाउंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी।
हे मैया हे मैया,
सदा हो तेरी जय मैया,
मन की मुरादे मैं पाऊंगी,
आज अष्टमी की पूजा करवाऊंगी,
ज्योत मैया जी की पावन जगाउंगी ॥
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं... (ahoi mata teri jyot jalaun bhajan lyrics)
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं, बेटी-बेटियों की खैर मनाऊं।
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं, बेटी-बेटियों की खैर मनाऊं।
अहोई माता तुझे मनाऊं, बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
अहोई माता तुझे मनाऊं, बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूँ।
व्रत तेरा हर साल मैं करती, मिट्टी की होई मैं जल से भरती।
सासू मां का सुहाग सजाऊं, बेटी-बेटियों की खुशियां चाहूं।
सासू माँ का सुहाग सजाऊं, बेटी-बेटियों की खुशियां चाहूं।
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं, बेटी-बेटियों की खैर मनाऊं।
किसी जीव को दुखी न करूं मैं, दिल से तेरी कथा सुनूं मैं।
दिल से तेरी कथा सुनूं मां, सूर्य को अर्घ्य चढ़ाऊं,
बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
सूर्य को अर्घ्य चढ़ाऊं, बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं, बेटी-बेटियों की खैर मनाऊं।
मां का दर्जा सबने दे दिया, उनके संकट तार दे मां।
उनके संकट तार दे मां, दास तेरी मैं बन जाऊं,
बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
दास तेरी मैं बन जाऊं, बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं, बेटी-बेटियों की खैर मनाऊं।
हलवा, पूरी, खीर बनाऊं, सबसे पहले गौ माता को खिलाऊं।
सबसे पहले गौ माता के दर्शन पाऊं, बेटी-बेटियों की खुशियाँ चाहूं।
तारों के दर्शन पाऊं, बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं, बेटी-बेटियों की खैर मनाऊँ।
शीला भी तेरा व्रत रखती, भजन तेरा बड़े भाव से लिखती।
बैठ सभा में तेरे गुण गाऊं, बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
बैठ सभा में तेरे गुण गाऊं, बेटी-बेटियों की लंबी उम्र चाहूं।
अहोई माता तेरी ज्योत जगाऊं, बेटी-बेटियों की खैर मनाऊं।
जय अहोई माता!
अहोई माता अहोई माता पूजा स्वीकार कर लेना... (ahoi mata ahoi mata puja swikar kar lena bhajan lyrics)
अहोई माता अहोई माता पूजा स्वीकार कर लेना
मेरे बच्चों को सुख देना मेरे बच्चों को खुश रखना
अहोई माता अहोई माता
जिन्हें बच्चे ना हो माता उन्हें औलाद दे देना
सभी गम दूर हो उनके के सुख जीवन में आ जाए
अहोई माता अहोई माता
जिनकी झोली खाली है अपनी कृपा से भर देना
आंगन में किलकारी गूंजी के अपनी दया दिखा देना
अहोई माता अहोई माता
अगर बच्चे कभी भटके गलत राहों में मुड़ जाए
उन्हें सद्बुद्धि दे कर मां सही राह दिखा देना
अहोई माता अहोई माता
मेरे बच्चों के दामन को मां खुशियों से तुम भर देना
अहोई माता अहोई माता पूजा स्वीकार कर लेना
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- आज अहोई अष्टमी पर जरूर पढ़ें सेही से जुड़ी ये कथा, पूर्ण होगा व्रत
अहोई माता का व्रत निराला... (ahoi mata ka vrat nirala bhajan lyrics)
अहोई माता का व्रत निराला, खुशियों से भर देना घर सारा।
तेरी महिमा सबसे न्यारी, जय हो माता अहोई हमारी।
अहोई माता का व्रत निराला, खुशियों से भर देना घर सारा।
सुबह सवेरे स्नान करूं मैं, तेरा माता ध्यान धरूं मैं।
दीप जलाकर शीश झुकाऊं, तेरे चरणों में अरदास लगाऊं।
मेरे बच्चों को सुख देना, लंबी उम्र का वर देना।
अहोई माता का व्रत निराला, खुशियों से भर देना घर सारा।
मिट्टी की अहोई बनाऊं, रोली चावल तिलक लगाऊं।
जल का लोटा पास में रखकर, पूजा करूं मैं तेरा नाम लेकर।
मेरी विनती सुन लो माता, खुशियों से भर दो घर आँगन सारा।
अहोई माता का व्रत निराला, खुशियों से भर देना घर सारा।
हलवा पूरी भोग लगाऊं, श्रद्धा से तेरे गुण मैं गाऊं।
सासू मां का आशीष मैं पाऊं, परिवार में मंगल गीत सुनाऊं।
बेटे-बेटियों पर कृपा बरसाना, हर संकट से उनको बचाना।
अहोई माता का व्रत निराला, खुशियों से भर देना घर सारा।
शाम ढले जब तारे आएं, तेरे भक्त सभी शीश झुकाएँ।
तारों को मैं अर्घ्य चढ़ाऊं, तेरी महिमा के दीप जलाऊं।
मेरी गोद सदा खुशियों से भरना, बच्चों का जीवन सुखमय करना।
अहोई माता का व्रत निराला, खुशियों से भर देना घर सारा।
तेरे दर की मैं हूं पुजारिन, तू ही मेरी पालनहारिन।
तेरी कृपा बनी रहे माँ, खुशियों से भरा रहे मेरा परिवार मां।
तेरे चरणों में शीश झुकाऊं, जन्म-जन्म तेरा गुण गाऊं।
अहोई माता का व्रत निराला, खुशियों से भर देना घर सारा।
जय अहोई माता रानी, सुन लो भक्तों की अरज हमारी।
बच्चों की खुशहाली देना, हर घर में खुशियां भर देना।
बोलो अहोई माता की जय!
तुम्हरे हवाले किया मैंने गौरी मैया... (tumhare hawale kiya maine gaura maiya bhajan lyrics in hindi)
तुम्हारे हवाले किया मैंने, गौरी मैया,
रखना तू इनका ख़याल मां।
तुम्हारे हवाले किया मैंने, गौरी मैया,
रखना तू इनका ख़याल मां।
रखा अहोई का व्रत मैंने, विधिवत पूजूं तोहे,
फले-फूले मेरे बाल-गोपाल।
रखा अष्टमी का व्रत मैंने, विधिवत पूजूं तोहे,
फले-फूले मेरे बाल-गोपाल मां।
पहले श्री गणेश जी को, फिर लक्ष्मी जी को,
वंदन करूं मैं अहोई अष्टमी को।
करवा-कलश लेकर,
चाँदी की अहोई लेकर,
निर्जल करूं उपवास मां।
मैंने तुम्हारे हवाले किया है, गौरी मैया,
रखना तू इनका ख़याल मां।
रखा अहोई का व्रत मैंने, हे गौरी मैया,
रखना तू इनका ख़याल मां।
तिलक अहोई को, सूर्य देवता को,
करवे को तिलक करूं।
फिर चंद्रमा को।
करना मां पार्वती,
हम पर दया तू,
बच्चों को करना निहाल मां।
मैंने तुम्हारे हवाले किया है, गौरी मैया,
रखना तू इनका ख़याल मां।
रखा अहोई का व्रत मैंने, हे गौरी मैया,
रखना तू इनका ख़याल मां।
तू ही ब्राह्मणी,
तू ही रुद्राणी,
कमला बनकर मां,
आए अनहोनी को होनी में बदलना।
साँसों की थाली लाई,
खुशियों की दिवाली,
गिरतों को लेना संभाल मां।
रखा अहोई का व्रत मैंने, विधिवत पूजूं तोहे,
फले-फूले मेरे बाल-गोपाल।
रखा अष्टमी का व्रत मैंने, विधिवत पूजूं तोहे,
फले-फूले मेरे बाल-गोपाल मां।
तुम्हारे हवाले किया मैंने, गौरी मैया,
रखना तू इनका खयाल मां।
मेरे बच्चों पर कृपा बनाए रखना,
हर पल इनकी रक्षा करना मां।
