व्रत त्योहार

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी की रात चांद देखना क्यों है वर्जित? जानें कारण और भूलवश दिख जाए तो तुरंत करें ये काम

Ganesh Chaturthi 2026 Today: गणेश चतुर्थी के पावन दिन गणपति बप्पा की पूजा की जाती है, जबकि चंद्र देव को देखना वर्जित है। चलिए जानें गणेश चतुर्थी पर चांद क्यों नहीं देखना चाहिए और गलती से दिख जाए तो क्या करना चाहिए।

Image

आज गणेश चतुर्थी पर चांद दिख जाए तो क्या करें?

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है, जिसका जश्न आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस बार 14 सितंबर 2026 की सुबह 07:06 बजे से 15 सितंबर 2026 की सुबह 07:44 बजे तक भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि रहेगी। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। साथ ही उनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। हालांकि, इस दिन चंद्र देव को देखना पूर्ण रूप से वर्जित है। यदि गलती से व्यक्ति गणेश चतुर्थी पर चांद देख भी लेता है तो उस पर झूठा आरोप या कलंक लग सकता है। हालांकि, तुरंत कुछ उपायों को करके इस दोष से बचा भी जा सकता है।

आज यहां पर आप जानेंगे कि गणेश चतुर्थी पर चांद क्यों नहीं देखा जाता है और देख लें तो दोष से बचने के उपाय क्या हैं।