व्रत त्योहार

Ganesh Ji Aarti Lyrics in Hindi: गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए आज गणेश चतुर्थी पर पढ़ें ये 3 आरतियां, यहां देखें पूरे लिरिक्स

Ganesh Ji Aarti Lyrics Hindi Mein: गणेश चतुर्थी की पूजा का समापन गणपति बप्पा की आरती के साथ होता है। यहां पर गणेश जी को समर्पित 3 आरतियों के लिरिक्स दिए गए हैं, जिनमें से कोई भी आज आप गणेश चतुर्थी के पावन दिन पढ़ सकते हैं।

Image

गणेश जी की आरती हिंदी में लिरिक्स

Ganesh Ji Aarti Lyrics in Hindi: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्म हुआ था, जिसके बाद से हर साल इस तिथि पर गणेश चतुर्थी पर्व को मनाने की परंपरा शुरू हो गई। साल 2026 में आज 14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और गणेश जी को गाजे-बाजे तथा हर्षोल्लास के साथ अपने घर में लाते हैं। सबसे पहले बप्पा की पूजा की जाती है, फिर उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। खासकर, मोदक का भोग लगता है, जिसके बाद अंत में आरती करके पूजा का समापन होता है।

आरती को गणेश जी के प्रति अपनी श्रद्धा, प्रेम और समर्पण व्यक्त करने का तरीका माना जाता है। मान्यता है कि आरती करने से सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक विकास होता है। साथ ही मानसिक शांति मिलती है। यदि आप भी आज गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की आरती करने वाले हैं तो यहां से आरती के सही लिरिक्स जान सकते हैं। यहां पर गणपति बप्पा को समर्पित 3 आरतियों के लिरिक्स दिए गए हैं।