व्रत त्योहार

Ganesh Chaturthi Vrat Katha 2026: आज गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें गणपति बप्पा के जन्म की कथा, मिलेगा पूजा-व्रत का पूर्ण फल

Ganesh Chaturthi 2026 Vrat Katha: गणेश चतुर्थी के पावन दिन गणपति बप्पा के जन्म की कथा पढ़ने का खास महत्व है। यदि आप भी आज गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को खुश करना चाहते हैं तो उनके जन्म से जुड़ी कहानी पढ़ सकते हैं, जो कि यहां पर दी गई है।

Image

गणेश चतुर्थी व्रत कथा हिंदी में

Ganesh Chaturthi Vrat Katha In Hindi: आज 14 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर देशभर में भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, प्राचीन काल में आज की ही तिथि के दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। मान्यता है कि आज के दिन व्रत रखने, गणेश जी की पूजा करने और उनकी मूर्ति को घर में स्थापित करने से महालाभ होता है। खासकर, अटके कार्य पूर्ण होते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल होता है। यदि आप भी आज गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने वाले हैं या व्रत रख रहे हैं तो पूजन के दौरान उनके जन्म की कथा जरूर पढ़ें। मान्यता है कि इस कथा को पढ़ने के बाद ही पूजा सफल होती है। चलिए अब जानें गणेश चतुर्थी की कथा यानी कहानी के बारे में।

गणेश चतुर्थी की कथा

शरीर के उबटन से बने थे गणेश जी

पौराणिक कथाओं के अनुसार, रोजाना की तरह ही माता पार्वती एक दिन स्नान करने के लिए जा रही थीं। स्नान कक्ष में गलती से भी कोई न आ जाए, इसके लिए उन्होंने अपने शरीर पर लगे उबटन से एक बच्चे के शरीर का निर्माण किया। उबटन से बने इस बालक को माता पार्वती ने गणेश का नाम दिया और उसमें प्राण डाल दिए।