Ganesh Chaturthi Ki Hardik Shubhkamnaye Message: देशभर में बहुत ही धूमधाम से हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। खासकर, महाराष्ट्र राज्य में सबसे बड़े और भव्य स्तर पर भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन भक्तजन पूरी श्रद्धा, उल्लास, ढोल-नगाड़े के साथ गणपति बप्पा को अपने घरों में विराजमान करते हैं। साथ ही उन्हें मोदक, पंचमेवा, बेसन के लड्डू और बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। हालांकि, इस त्योहार की खुशी सिर्फ पूजा और भोग तक सीमित नहीं है। गणेश चतुर्थी के पावन दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजकर उनके साथ भी अपनी खुशी को साझा करते हैं।
यदि आप भी आज एक छोटा सा संदेश भेजकर अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो नीचे दी गई गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं उनके साथ साझा कर सकते हैं। साथ ही इन संदेशों को सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी लगाया जा सकता है।
गणेश चतुर्थी शुभकामना संदेश (ganesh chaturthi wishes in hindi text)
1.
आप पर सदा गणपति बप्पा का आशीर्वाद बना रहे
दूर हों जीवन के सारे गम और विघ्न
आज गणेश चतुर्थी पर ये ही है हमारी बप्पा से कामना
गणेश चतुर्थी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!!
2.
मोदक की मिठास हो, खुशियों की बहार हो
बप्पा की कृपा से आपका हर सपना साकार हो
आप जिस भी राह पर बढ़ें, उस पर सफलता साथ चले
आपका हर दिन पहले से भी ज्यादा शानदार हो
गणपति बप्पा मोरया!!
3.
फूलों से सजे आपका घर
न कोई चिंता हो और न कोई परेशानी
आज बप्पा लिखें आपके जीवन की नई कहानी
शुभ गणेश चतुर्थी!!
4.
खुशियों की सौगात लेकर आए हैं बप्पा
दूर करेंगे हर बाधा और मिटाएंगे हर गम
गणपति के आशीर्वाद से रोशन हो आपका जीवन
गणेश चतुर्थी 2026 की आपको ढेरों शुभकामनाएं!!
5.
हर इच्छा आपकी पूरी हो, हर मुश्किल आपकी दूर हो
खुशियों से भर जाए आपके जीवन की डगर
ऐसी बरसे गणपति बप्पा की आप पर कृपा
गणेश चतुर्थी 2026 की शुभकामनाएं!!
6.
मन में श्रद्धा हो और होंठों पर बप्पा का नाम हो
बप्पा की कृपा से मिल जाए हर खुशी
सुख-शांति से महके घर-आंगन
गणेश चतुर्थी 2026 की हार्दिक बधाई
7.
जहां गूंजे बप्पा का जयकारा, वहां खुशियों का हो बसेरा
सफलता मिले हर काम में आपको, ऐसी हो बप्पा की कृपा
गणेश चतुर्थी मंगलमय हो!!
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- आज गणेश चतुर्थी पर कैसे करें बप्पा की मूर्ति और कलश की स्थापना? जानिए शुभ मुहूर्त
8.
आज से बप्पा की भक्ति में रंग जाए मन
खुशियों से महक उठे जीवन का हर क्षण
दूर हों परेशानियां और दूर हो हर डर
गणपति की कृपा रहे आप पर उम्रभर
गणपति बप्पा मोरया!!
