व्रत त्योहार

Ganesh Chaturthi Puja Samagri List 2026: गणेश चतुर्थी की पूजा में छूट न जाए एक भी चीज, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Ganesh Chaturthi 2026 Puja Vidhi & Samagri List: 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन अपने घर में गणपति बप्पा को लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। चलिए जानें गणेश चतुर्थी की पूजा विधि और पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में।

Image

गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री लिस्ट 2026

Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri List & Vidhi: गणेश चतुर्थी का पर्व देश में हर साल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था, जिसके बाद से हर वर्ष इस तिथि पर उनके जन्मदिन के अवसर पर गणेश चतुर्थी मनाने की परंपरा शुरू हो गई। इस दिन भक्तजन अपने घर में गणपति बप्पा को लेकर आते हैं और 10 दिन तक उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और अटके कार्य पूरे होने लगते हैं।

साल 2026 में 14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। यदि आप भी इस साल गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की उपासना करने वाले हैं तो पूजा विधि और सामग्री लिस्ट के बारे में जान लें।