व्रत त्योहार

Valmiki Jayanti Wishes In Hindi 2026: ज्ञान का दीप जलाया... इन खास भक्तिमय संदेशों और शॉर्ट कोट्स के जरिए आज अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

Valmiki Jayanti 2026 Wishes & Quotes: ​​वाल्मीकि जयंती आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को मनाई जा रही है। चलिए जानें वाल्मीकि जयंती पर अपने दोस्तों व परिवार वालों को भेजी जाने वाली शुभकामनाएं तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगाए जाने वाले कोट्स।

Image

वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी

Valmiki Jayanti 2026 Today (maharishi valmiki jayanti ki hardik shubhkamnaye in hindi): वाल्मीकि जी संस्कृत साहित्य के पहले पूजनीय कवि थे, जिन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। रामायण के अनुसार, वनवास काल के दौरान राम जी की मुलाकात महर्षि वाल्मीकि से हुई थी। जब भगवान राम ने माता सीता को निष्कासित कर दिया तो महर्षि वाल्मीकि ने ही देवी को अपने आश्रम में शरण दी थी। राम जी और देवी सीता के जुड़वां बच्चे लव-कुश का जन्म भी वाल्मीकि जी के आश्रम में हुआ था। महर्षि वाल्मीकि ने ही लव-कुश को रामायण का ज्ञान दिया था। रामायण में कुल 24,000 छन्द और 7 काण्ड वर्णित हैं, जिनका नियमित पाठ करना शुभ होता है। हिंदू चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है।

वाल्मीकि जयंती पर ऋषि वाल्मीकि जी के विचारों, योगदान, ज्ञान, भक्ति और राम जी के प्रति उनके समर्पण को याद किया जाता है। यदि आप भी आज अपने प्रियजनों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज को चुन सकते हैं। साथ ही यहां पर वाल्मीकि जयंती से जुड़े शॉर्ट कोट्स दिए गए हैं।