Sharad Purnima 2026 Today (aaj chand kis samay niklega, moonrise time today at my location): प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आज 25 अक्टूबर, रविवार को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस बार आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 26 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। जो भी भक्त पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करता है और चांद की रोशनी में बैठता है, उसे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जन्म कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर को भी रखा जाता है, जिसका सेवन अगले दिन प्रसाद के रूप में किया जाता है। मानते हैं चांद की रोशनी से खीर में विशेष औषधीय और दिव्य गुण आ जाते हैं, जिससे वो अमृत के समान गुणकारी हो जाती है।
आज 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम 5 बजे होगा, लेकिन देश के विभिन्न शहरों में चांद निकलने का समय थोड़ा अलग हो सकता है। चलिए जानें आज किस शहर में किस समय चांद निकलेगा और रात में खुले आसमान के नीचे खीर किस समय रखनी शुभ रहेगी।
जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा शरद पूर्णिमा का चांद
- नोएडा: शाम 5:00 बजे
- दिल्ली: शाम 5:00 बजे
- मुंबई: शाम 5:28 बजे
- पटना: शाम 4:31 बजे
- लखनऊ: शाम 4:47 बजे
- जयपुर: शाम 5:05 बजे
- चंडीगढ़: शाम 4:59 बजे
- बेंगलुरु: शाम 5:15 बजे
- इंदौर: शाम 5:12 बजे
- कोलकाता: शाम 4:21 बजे
- भोपाल: शाम 5:05 बजे
- रीवा: शाम 4:48 बजे
- कन्या कुमारी: शाम 5:20 बजे
- जम्मू: शाम 5:05 बजे
- अमृतसर: शाम 5:06 बजे
- अमृतसर: शाम 5:06 बजे
- पणजी: शाम 5:28 बजे
- प्रयागराज: शाम 4:45 बजे
- कानपुर: शाम 4:50 बजे
- गया: शाम 4:33 बजे
- रायपुर: शाम 4:50 बजे
- आगरा: शाम 4:59 बजे
- हरिद्वार: शाम 4:55 बजे
- अहमदाबाद: शाम 5:25 बजे
- राजकोट: शाम 5:34 बजे
- चेन्नई: शाम 5:04 बजे
- वडोदरा: शाम 5:24 बजे
- नागपुर: शाम 5:01 बजे
खीर रखने का शुभ मुहूर्त क्या है?
चंद्रोदय होने के बाद खुले आसमान के नीचे खीर को रखा जाता है। आज चंद्रोदय शाम 5 बजे होगा, जिसके बाद खीर को ढककर खुले आसमान के नीचे रखा जा सकता है। पंचांग के अनुसार, आज 25 अक्टूबर 2026 को रात 11 बजकर 40 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 12 बजकर 31 मिनट तक खीर रखने का सबसे शुभ मुहूर्त है।
शरद पूर्णिमा की खीर कब बनानी चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की खीर शाम 5 बजे के बाद कभी भी बनाई जा सकती है। हालांकि, खीर बनाते समय कई बातों पर ध्यान देना होता है। खीर बनाने के लिए केवल शुद्ध गाय के दूध, साबुत चावल के छोटे दाने, खांड या मिश्री का ही इस्तेमाल करें। जब खीर बन जाए तो उसमें शुद्ध गाय का घी जरूर मिलाएं।
डिस्क्लेमर: ये जानकारी द्रिक पंचांग के आधार पर दी गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है।
