Hartalika Teej Bhajan Lyrics In Hindi: कुंवारी और सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का दिन बेहद खास होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान गणेश, शिव जी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन विवाहित महिलाएं यदि श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ और व्रत करती हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है तथा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, कुंवारी कन्याएं योग्य वर की कामना से ये व्रत रखती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी।
हरतालिका तीज की रात जागरण के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के भजन गाए जाते हैं। इन भजनों के माध्यम से भक्तजन अपने आराध्य के प्रति प्रेम और श्रद्धा प्रकट करते हैं। चलिए अब जानें हरतालिका तीज पर गाए जाने वाले प्रसिद्ध भजनों के लिरिक्स...
हरतालिका तीज के भजन (Hartalika Teej Bhajan)
1. रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
हो हाथों में हरदम हाथ पिया मन भावन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
हे शिव शंकर हे भोलेदानी
मांगू मैं ये वरदान सदा सुहागन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
तीज का व्रत उपवास किया है
सजना के नाम का श्रृंगार किया है
दमके मांग में सिंदूर प्रीतम के अभिमान का
हे शिव शंकर हे भोलेदानी
मांगू मैं ये वरदान सदा सुहागन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
प्रेम रंग रंगायो मैंने मन की चुनरिया
मेरी तो जान है मेरा सांवरिया
कभी छुटे ना साथ पिया के दामन का
हे शिव शंकर हे भोलेदानी
मांगू मैं ये वरदान सदा सुहागन का
रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन
2. भोला खुशी में कमाल कर बैठे
भोला खुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे
मैंने ढोलक मंगाई भोले के लिए
वो तो डमरू से प्यार कर बैठे
भोला खुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गाड़ी मंगाई भोले के लिए
वो तो नंदी से प्यार कर बैठे
भोला खुशी में कमाल कर बैठे
मैंने माला मंगाई भोले के लिए
वो तो नागों से प्यार कर बैठे
भोला खुशी में कमाल कर बैठे
मैंने भोजन मंगाया भोले के लिए
वो तो भंगिया से प्यार कर बैठे
भोला खुशी में कमाल कर बैठे
मैंने गागर भराई भोले के लिए
वो तो गंगा से प्यार कर बैठे
भोला खुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- सोलह श्रृंगार के बिना अधूरी है हरतालिका तीज की पूजा, जानिए इस सूची में क्या-क्या आता है
3. सात सखीअन मिली तीज पूजे
सात सखीअन मिली तीज पूजे चलली है
सोने के चबूतरा बनावले गे माई
सेही रे चबूतरा चढी बैठेलन तीज माता
संगवा में भोले बाबा साथ गे माई
काहे लागी अजी माता मुखवा मलिन भइले
काहे लागी छोड़ल नगरिया गे माई
नहीयों में अजी सबरे मुखवा मलिन भइले
नहीं हम छोड़ली नगरिया गे माई
दिनरात घुमइत रहली भक्त के देखइत रहली
दुखवा हम हरइत रहली, सुखवा हम देइत रहली
देइत देइत अइली एही नगरिया गे माई
तोहरों के देवो सांवरो सिर के सेन्दुरवा जी
चमकत दुनियो इंजोर गे माई
स्वामी के देवो को संवरो रोजी रोजगरवा
जी बालका के देवो सुमति बुद्धिया गे माई
तोहरो के देवो सांवरो कंचन देहिया जी
होइहे न मुखवा मलिन गे माई
युग युग जिओ सांवरो गोदी के बलकवा जी
जनम युग बदय अहियात गे माई
4. मिले सातों जनम का प्यार
मिले सातों जनम का प्यार मेरे बालम का
हो खुशियों का संसार पिया मन भावन का
मिले सातो जनम का प्यार
हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगू में ये वरदान
सदा सुहागन का रहे सातो जनम का साथ
मेरे बालम का मिले सातो जनम का प्यार मेरे बालम का
तीज का व्रत त्योहार किया है सजना के नाम का सिंदूर किया है
चमके मांग में सिंदूर साजन के अभिमान का
हे भोले बाबा हे गोरा रानी मांगू मे वरदान सदा सुहागन का
रहे सातो जनम का साथ मेरे साजन का
सिंदूर सजायी मैंने ओढी चुन्दरिया मेरा तो जान है मेरा सांवरिया,
कभी कम न हो ये लार पिया के चाहत का
हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगू मैं ये वरदान
सदा सुहागन का रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का
