Karwa Chauth 2026 Ki Hardik Shubhkamnaye: करवा चौथ का दिन मैरिड कपल्स के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं न सिर्फ अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल मैरिड लाइफ के लिए व्रत रखती हैं, बल्कि देवी-देवताओं की पूजा भी करती हैं। हालांकि, आज के समय में पति भी अपनी पत्नी की खुशी के लिए करवा चौथ का व्रत रख लेते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आज 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप से पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण, अटूट रिश्ते और विश्वास को समर्पित है। करवा चौथ के दिन व्रत और पूजा-पाठ के अलावा आप अपने जीवनसाथी को प्यार भरे संदेश भेजकर भी उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। संदेशों के जरिए आप अपने जीवनसाथी को एहसास दिला सकते हैं कि उनकी खुशी आपके लिए कितनी मायने रखती है।
अगर आप भी आज अपने जीवनसाथी को हैप्पी करवा चौथ विश करना चाहते हैं तो यहां दिए गए संदेश, शायरी, मैसेज और फोटोज उनके साथ साझा कर सकते हैं। साथ ही इन्हें स्टेटस के रूप में विभिन्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जा सकता है।
करवा चौथ की शुभकामनाएं
1.
चांद निकले तो आपके चेहरे पर नूर आए,
हर दुआ में बस आपका ही नाम आए।
मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सौगात हैं आप,
हर जन्म में मुझे बस आपका ही साथ मिल जाए।
करवा चौथ 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
चांद की चांदनी से रोशन हो आपका संसार,
खुशियों से महकता रहे आपका हर त्योहार।
जन्म-जन्म तक बना रहे हमारा प्यार,
करवा चौथ पर मुबारक हो खुशियों की बहार।
हैप्पी करवा चौथ 2026!

करवा चौथ की शुभकामनाएं फोटो
3.
आपकी मुस्कान मेरी पहचान बन जाए,
आपकी खुशी मेरी जान बन जाए।
रहे साथ हमारा उम्रभर कुछ इस तरह,
कि हमारी मोहब्बत हर किसी के लिए मिसाल बन जाए।
हैप्पी करवा चौथ, मेरे हमसफर!
4.
रिश्ता हमारा यूं ही प्यार से सजता रहे,
हर दिन विश्वास का दीपक जलता रहे।
चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं जीवन में,
मेरा हाथ आपके हाथों में हमेशा रहता रहे।
शुभ करवा चौथ 2026!
5.
मेरी हर दुआ में आपका नाम रहे,
आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे।
ईश्वर से बस इतनी-सी फरियाद है मेरी,
आपकी जिंदगी खुशियों से भरी और लंबी रहे।
करवा चौथ 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!
6.
इस जन्म में आपका साथ मिला है,
जैसे दुआओं को कोई जवाब मिला है।
बस यही दुआ है मेरे रब से हर बार,
हर जन्म में मिले मुझे आपका ही प्यार।
शुभ करवा चौथ 2026!
7.
आपसे ही मेरी सुबह और आपसे ही शाम है,
आपके बिना अधूरा मेरा हर अरमान है।
खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे जीवन में हैं,
आप ही मेरा प्यार, मेरा सुकून और मेरा जहान हैं।
मेरी प्यारी जीवनसंगिनी को करवा चौथ मुबारक!
8.
तेरी खुशियों की दुआ मैं भी मांगूं,
तेरे हर गम को अपने नाम कर लूं।
प्यार हमारा यूं ही बढ़ता रहे हर पल,
तेरे लिए मैं भी हर खुशी कुर्बान कर दूं।
हम दोनों के प्यार को करवा चौथ 2026 की शुभकामनाएं!

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो
9.
न सोने की चाहत और न चांदी की फरमाइश है,
आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है।
प्यार और विश्वास से सजा रहे रिश्ता हमारा,
आपके साथ ही खूबसूरत मेरा हर कल और आज है।
हैप्पी करवा चौथ 2026!
10.
आंगन में खुशियों के फूल खिलते रहें,
हमारे दिल प्यार से मिलते रहें।
ईश्वर की कृपा बनी रहे हम दोनों पर,
जीवन के हर मोड़ पर साथ चलते रहें।
आपको करवा चौथ की मंगलकामनाएं!
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत आज, नोट करें शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
करवा चौथ के शॉर्ट कोट्स
1.
करवा चौथ का चांद और आपका प्यार, इन दोनों से रोशन है मेरा संसार।
2.
चांद से भी प्यारा है आपका साथ, ये ही है मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सौगात।
3.
प्यार-विश्वास और समर्पण की ये ही पहचान, जीवनसाथी ही है जिंदगी की असली शान।
4.
हर जन्म में बस आपका साथ मिले और मेरी हर दुआ को आपका नाम मिले। करवा चौथ मुबारक!
5.
चांद का दीदार खास है क्योंकि आपके प्यार का एहसास सदा मेरे साथ है।
6.
मेरी हर खुशी आपसे है और मेरी हर दुआ आपके नाम है।
7.
आपका साथ ही मेरा सबसे खूबसूरत श्रृंगार है। प्रिय, करवा चौथ मुबारक!
8.
रिश्ता हमारा यूं ही मुस्कुराता रहे और हर जन्म में प्यार बढ़ता जाए।
9.
आपकी मुस्कान मेरी दुनिया है और आपका प्यार मेरी खुशियों का जहां है।
10.
करवा चौथ का व्रत सिर्फ एक रस्म नहीं, आपके प्रति मेरे प्यार का एहसास है।
