व्रत त्योहार

Krishna Damodara Dwadashi 2026: कृष्ण दामोदर द्वादशी आज; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का धार्मिक महत्व

Krishna Damodara Dwadashi 2026 Today: आज 8 सितंबर 2026 को कृष्ण दामोदर द्वादशी है, जिसे दामोदर द्वादशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानें कृष्ण दामोदर द्वादशी के दिन का धार्मिक महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत पारण टाइम आदि के बारे में।

Image

आज कब और कैसे करें कृष्ण दामोदर द्वादशी की पूजा?

Krishna Damodara Dwadashi 2026 Today Shubh Muhurat & Puja Vidhi: हिंदू धर्म के लोगों के लिए कृष्ण दामोदर द्वादशी का विशेष महत्व है, जिसका व्रत हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के लगभग 15 दिनों बाद भाद्रपद माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को रखा जाता है। साल 2026 में कृष्ण दामोदर द्वादशी का व्रत आज 8 सितंबर को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान कृष्ण के दामोदर स्वरूप की पूजा करने का विधान है, जो कि उनके बाल स्वरूप से जुड़ा है।

मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, ऐश्वर्य तथा समृद्धि का आगमन होता है। व्यक्ति के अंदर विनम्रता, सदाचार और भक्ति भाव बढ़ता है। यदि आप भी आज कृष्ण दामोदर द्वादशी पर पूजा करने वाले हैं तो दिनभर के शुभ मुहूर्त, देवताओं की पूजन विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान लें।