व्रत त्योहार

मार्गशीर्ष मास की व्रत कथा: यहां पढ़ें राजा भद्रश्रवा और श्यामबाला की कहानी, जिसके बिना अधूरी है अगहन महीने का महालक्ष्मी व्रत

Margashirsha Vrat Katha: मार्गशीर्ष महीने में प्रत्येक गुरुवार को महालक्ष्मी व्रत करने का विशेष महत्व है। राजा भद्रश्रवा और श्यामबाला की कथा के बिना यह व्रत अधूरा रहता है। आगे पढ़ें पूरी व्रत कथा और पूजा विधि।

Image

Margashirsha Vrat Katha

Margashirsha Vrat Katha: मार्गशीर्ष यानी अगहन का महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में पड़ने वाले गुरुवार को माता महालक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने के साथ महालक्ष्मी व्रत कथा का पाठ करना भी जरूरी होता है। राजा भद्रश्रवा, रानी सुरतचंद्रिका और उनकी पुत्री श्यामबाला की कथा इस व्रत का प्रमुख हिस्सा मानी जाती है। आइए जानते हैं इस कथा के साथ व्रत की पूजा विधि।

मार्गशीर्ष मास की व्रत कथा| Agahan Month Vrat Katha

मार्गशीर्ष मास की पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में सौराष्ट्र देश में राजा भद्रश्रवा का शासन था। उनकी पत्नी रानी सुरतचंद्रिका और सात पुत्रों के बाद एक सुंदर कन्या का जन्म हुआ, जिसका नाम श्यामबाला रखा गया। एक दिन माता महालक्ष्मी ने राजा के महल में जाने का विचार किया। उन्होंने एक वृद्ध ब्राह्मण महिला का रूप धारण किया और रानी से मिलने पहुंचीं। माता लक्ष्मी ने दासी को बताया कि रानी पिछले जन्म में एक गरीब वैश्य की पत्नी थीं। तब गरीबी से परेशान होकर वह जंगल चली गई थीं। वहां माता लक्ष्मी ने उन्हें महालक्ष्मी व्रत का महत्व बताया था। व्रत के प्रभाव से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आई और अगले जन्म में उन्हें राजपरिवार में जन्म मिला।