धर्म

मार्गशीर्ष माह में भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें श्रीकृष्ण के प्रिय महीने के खास नियम

Margashirsha Month: मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, गीता पाठ, तुलसी पूजन, स्नान और दान करना शुभ होता है। जानें इस खास महीने में क्या करें और क्या नहीं?

Image

Margashirsha Month

Margashirsha Month: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को महीनों में मार्गशीर्ष बताया है। यही वजह है कि इस पूरे महीने भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान स्नान, दान, मंत्र जाप और गीता पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, कुछ ऐसे नियम भी हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष महीने में क्या करना चाहिए और किन कामों से परहेज करना चाहिए।

भगवान श्रीकृष्ण को क्यों प्रिय है मार्गशीर्ष महीना?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर 2026 से मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार यह महीना 23 दिसंबर तक चलेगा। श्रीमद्भगवद्गीता के विभूति योग में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं, 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्', अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। इस कथन के कारण इस महीने को आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है।