Rishi Panchami Ki Hardik Shubhkamnaye: ऋषि पंचमी नेपाली हिंदुओं का लोकप्रिय व्रत है, जिसका उपवास भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 सितंबर, मंगलवार को ऋषि पंचमी मनाई जा रही है। इस पावन दिन सप्त ऋषियों और महर्षि वशिष्ठ की पत्नी माता अरुंधती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही रजस्वला दोष से मुक्त होने के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। इसके अलावा ऋषि कश्यप, ऋषि अत्रि, ऋषि भारद्वाज, ऋषि विश्वामित्र, ऋषि गौतम, ऋषि जमदग्नि और ऋषि वशिष्ठ यानी सप्त ऋषियों के विचार, अच्छे कर्म, योगदान और संयम को याद किया जाता है।
यदि इस खास दिन को आप अपने भाई, बहन, माता-पिता, दोस्तों व अन्य परिजनों के लिए खास बनाना चाहते हैं तो उनके साथ ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं साझा कर सकते हैं। यहां पर ऋषि पंचमी पर शेयर किए जाने वाले हार्दिक शुभकामना संदेश हिंदी में दिए गए हैं, जिन्हें स्टेटस के रूप में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगाया जा सकता है।
ऋषि पंचमी की शुभकामनाएं (rishi panchami ki badhai message in hindi)
1.
ज्ञान की ज्योति मन में जलती रहे
ऋषियों की कृपा जीवनभर मिलती रहे
आपके जीवन में ऋषि पंचमी लाए खुशियां अपार।
ऋषि पंचमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!!
2.
मन में पवित्रता तो वाणी में मिठास रहे
हर कर्म में सच्चाई हो तो जीवन में खुशियां रहें
आपको ऋषि पंचमी 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!!
3.
न धन की चाह रहे और न ही मान का अभिमान हो
बस अच्छे कर्मों से पहचान बने और खुशी से जीवन व्यतीत हो
सप्त ऋषियों की ऐसी हो आप पर कृपा
ऋषि पंचमी 2026 की मंगलकामनाएं!!
4.
परिवार की खुशहाली का मिले आशीर्वाद और दूर हो हर संकट
आज ऋषि पंचमी पर माता अरुंधती की ऐसी हो आप पर कृपा
ऋषि पंचमी 2026 की हार्दिक बधाई!!
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- ऋषि पंचमी व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, नियम और पारण का समय
5.
कुछ पल खुद से मिलने का भी अवसर मिले
मन के कोने में अच्छाई के फूल भी खिले
जो गलत है उसे गलत कहने की शक्ति मिले
और सही राह पर चलने की भक्ति मिले
ऋषि पंचमी 2026 आपके जीवन में शुभता लाए!!
6.
ऋषियों की तपस्या लोगों को राह दिखाती रहे
जीवन में शांति और सद्भावना आती रहे
ऋषि पंचमी 2026 की शुभकामनाएं!!
7.
आज ऋषियों का आशीष जरूर मिले
हर सपना सफलता में जरूर बदले
ऋषि पंचमी 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!!
8.
सत्य की राह मुश्किल हो भी जाए
पर अंत में सच्ची जीत ही मिले
ऐसी ही सप्त ऋषियों और माता अरुंधती की कृपा
पावन ऋषि पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
