Sharad Purnima 2026 (sharad purnima wishes in hindi 2026, sharad purnima ki hardik shubhkamnaye images): हिंदू धर्म के लोगों के लिए शरद पूर्णिमा का दिन बेहद खास होता है। इस दिन चंद्र देव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही चांदनी रात में खीर रखी जाती है, जिसका सेवन अगले दिन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा के पावन दिन चंद्र सभी 16 कलाओं से पूर्ण होता है और अपनी रोशनी के जरिए आसमान से अमृत की वर्षा करता है। प्राचीन काल में शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं और श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचाया था। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी और कृष्ण जी की भी पूजा की जाती है। साल 2026 में आज 25 अक्टूबर, रविवार को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है।
हालांकि, इस दिन की खुशी को साझा करने के लिए लोग अपने दोस्तों व परिवार वालों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी देते हैं। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शॉर्ट कोट्स लगाते हैं। अगर आप भी शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं और कोट्स जानना चाहते हैं तो यहां से कुछ खास संदेशों को चुन सकते हैं।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं हिंदी में
1.
चांद की चांदनी से रोशन हो आपका संसार,
मां लक्ष्मी की कृपा से मिले खुशियां अपार।
हर सपना आपका हकीकत बन जाए,
शरद पूर्णिमा आपके जीवन में सुख-समृद्धि अपार लाए।
शरद पूर्णिमा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
चांदनी रात में अमृत की बरसात हो,
मां लक्ष्मी का सदा आपके सिर पर हाथ हो।
धन-धान्य से भरा रहे आपका परिवार,
खुशियों से चमकता रहे आपका जीवन हर बार।
शुभ शरद पूर्णिमा 2026!

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं इमेज
3.
चांद की रोशनी आपके आंगन में उतर आए,
खुशियों की बहार आपके जीवन में छा जाए।
मां लक्ष्मी बरसाएं इतनी कृपा आप पर अपार,
हर दिन आपका बन जाए खुशियों का त्योहार।
शुभ शरद पूर्णिमा!
4.
चांद जैसा शीतल आपका मन हो,
फूलों जैसा सुंदर आपका जीवन हो।
हर राह पर मिले आपको सफलता और सम्मान,
मां लक्ष्मी करें आपके हर सपने को आसान।
पूर्णिमा की रात लाए खुशियों की सौगात।
शरद पूर्णिमा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.
चांद की किरणें खुशियों का पैगाम लाएं,
चांद की किरणें आपके जीवन में नई उमंगें जगाएं।
राधा-कृष्ण के प्रेम से महके आपके जीवन का हर पल,
सुख-शांति से भरा रहे आपका आज और कल।
शुभ शरद पूर्णिमा 2026!
6.
दूध सी उजली हो जीवन की हर राह,
दिल में बनी रहे उम्मीदों की चाह।
चांदनी की तरह चमके आपकी तकदीर,
खुशियों से भरी रहे आपके जीवन की तस्वीर।
शरद पूर्णिमा 2026 की मंगलमय बधाई!
7.
खीर की मिठास रिश्तों में घुल जाए,
चांदनी की चमक हर चेहरे पर खिल जाए।
मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपका घर आबाद रहे,
आपके जीवन में सदा खुशियों की बरसात रहे।
शरद पूर्णिमा 2026 की हार्दिक बधाई!
8.
कृष्ण की बंसी में प्रेम का संगीत हो,
राधा के प्रेम जैसा पावन हर मनमीत हो।
चांदनी रात लाए सुख और आनंद अपार,
खुशहाल रहे आपका जीवन और परिवार।
शुभ शरद पूर्णिमा 2026!

शरद पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं
9.
चांदनी रात का प्यारा सा नूर मिले,
आपके दिल को सुकून और चेहरे को अपार नूर मिले।
हर जन्म में अपनों का प्यार आपको मिलता रहे,
ईश्वर का आशीष और खुशियों का संसार आपको मिलता रहे।
शरद पूर्णिमा 2026 आपके लिए मंगलमय हो!
10.
पूर्णिमा का चांद आपके सपने सजाए,
मां लक्ष्मी आपके घर खुशहाली लाए।
मेहनत का हर कदम सफलता में बदल जाए,
आपके जीवन में खुशियों का चांद मुस्कुराए।
शरद पूर्णिमा 2026 की ढेर सारी बधाइयां!
शरद पूर्णिमा के शॉर्ट कोट्स हिंदी में
1.
शरद पूर्णिमा की चांदनी आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए। शुभ शरद पूर्णिमा 2026!
2.
मां लक्ष्मी आपके भंडार भर दें, श्रीकृष्ण जीवन में प्रेम घोल दें और चंद्रमा की चांदनी हर दुख को दूर कर दे। शरद पूर्णिमा 2026 मंगलमय हो!
3.
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले आपको हर दिन, खुशियों से भरा रहे आपका संसार। शरद पूर्णिमा 2026 की शुभकामनाएं!
4.
चांद की शीतल किरणें आपके मन को सुकून दें और जीवन में खुशियों के फूल खिलें। शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.
इस पावन पूर्णिमा पर आपके जीवन से निराशा के बादल छंट जाएं और खुशियों की अमृत वर्षा हो। शुभ शरद पूर्णिमा!
6.
चांद की रोशनी में प्रेम का संदेश और मां लक्ष्मी का आशीष हो, आपके जीवन में खुशियों का हर पल खास हो। हैप्पी शरद पूर्णिमा!
7.
सोलह कलाओं से पूर्ण चंद्रमा की तरह आपका जीवन भी पूर्णता से भर जाए। शरद पूर्णिमा की मंगलकामनाएं!
8.
आज की चांदनी आपके सपनों को नई उड़ान दे और आपके परिवार में हमेशा हंसी-खुशी बनी रहे। शरद पूर्णिमा 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!
9.
चांदनी जैसी शीतलता आपके विचारों में हो और खीर जैसी मिठास आपके रिश्तों में हो। शुभ शरद पूर्णिमा!
10.
शरद पूर्णिमा की रात आपके घर धन-धान्य लाए और रिश्तों में मिठास बढ़ाए। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे!
