Navratri 2026 Day 1 Maa Shailputri Wishes Images, Messages, Quotes, Photos, Status: आज 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज व्रत रखने के साथ-साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। प्राचीन काल में जब देवी सती ने आत्मदाह किया था तो उसके पश्चात माता पार्वती ने पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में देवी शैलपुत्री स्वरूप में जन्म लिया था। देवी शैलपुत्री को वाहन बैल पर 2 भुजाओं के साथ दर्शाया गया है। मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी शैलपुत्री की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और मानसिक शांति मिलती है। चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भी देवी शैलपुत्री की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, शारदीय नवरात्रि का पहला दिन केवल देवी शैलपुत्री की पूजा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन लोग अपने दोस्तों व परिवार वालों को मां दुर्गा की भक्ति और प्रेरणा से भरे कुछ खूबसूरत संदेश, विशेज, कोट्स और मैसेज भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को आज नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज और कोट्स चुन सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन की शुभकामनाएं
1.
मां शैलपुत्री आपके जीवन में खुशियों के फूल खिलाएं,
हर दुख मिटाकर आपके चेहरे पर मुस्कान सजाएं।
सुख-समृद्धि से महक उठे आपका संसार,
शारदीय नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!!
2.
मां दुर्गा की भक्ति से रोशन हो हर राह,
जीवन में बनी रहे खुशियां और विश्वास।
मां शैलपुत्री पूरी करें मन की हर आस,
जीवन में सदा हो सुख-शांति का वास।
प्रथम नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!!
3.
मां के चरणों में जो अपना सिर झुकाता है,
वो जीवन में नई उम्मीदों का दीप जलाता है।
मां शैलपुत्री की कृपा सदा आप पर बनी रहे,
आपकी हर सुबह खुशियों से सजी रहे।
जय माता दी! नवरात्रि की मंगलकामनाएं...
4.
हर आंगन में भक्ति की बहार हो,
हर दिल में मां दुर्गा के लिए प्यार हो।
मां शैलपुत्री की कृपा से मिट जाएं सारे गम,
आपका जीवन खुशियों से भर जाए हरदम।
शुभ शारदीय नवरात्रि 2026!!
5.
आपकी राहों में फूल बिछ जाएं,
आपके सारे सपने हकीकत बन जाएं।
मां शैलपुत्री का हाथ रहे सदा आपके सिर पर,
खुशियां बरसती रहें जीवन भर।
नवरात्रि के प्रथम दिन की ढेरों शुभकामनाएं!!
6.
न कोई चिंता हो और न ही कोई परेशानी हो,
आपके जीवन में खुशियों की बरसात हो।
मां शैलपुत्री दें इतनी कृपा और प्यार,
हर दिन आपका बने खुशियों का त्योहार।
प्रथम नवरात्रि आपके लिए मंगलमय हो!!
जय माता दी...
7.
दीप जले आस्था का और मन में विश्वास रहे,
मां दुर्गा की कृपा हर पल आपके साथ रहे।
दुखों के बादल छंटें और खुशियों की बरसात हो,
आपके हर दिन की शुरुआत मां के आशीर्वाद के साथ हो।
जय मां शैलपुत्री! शुभ नवरात्रि।
8.
मां की चुनरी जैसे सजे आपका संसार,
मां के आशीर्वाद से मिले खुशियां अपार।
हर मनोकामना पूरी हो और हर सपना खिल जाए,
मां शैलपुत्री की कृपा से जीवन स्वर्ग बन जाए।
आपको और आपके परिवार वालों को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं हिंदी में इमेज (shardiya navratri wishes in hindi images)
1.

शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
2.

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन के शॉर्ट कोट्स
1.
मां शैलपुत्री का आशीर्वाद मिले, जीवन खुशियों और शांति से खिले। जय माता दी!
2.
मां दुर्गा की भक्ति ही शक्ति है और उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ी संपत्ति है।
3.
मां शैलपुत्री आपके हर दुख को हरें और खुशियों से आपकी झोली सदा भरें।
4.
नवरात्रि का पहला दिन लाए नई उमंग, मां के आशीर्वाद से जीवन में भरें खुशियों के रंग। शुभ नवरात्रि!!
5.
जहां-जहां मां दुर्गा का वास होता है, वहां-वहां खुशियों का वास होता है।
6.
मां शैलपुत्री की कृपा बनी रहे, हर दिल में प्रेम और हर परिवार में सुख-शांति रहे।
7.
आस्था की ज्योति जलाएं, मां शैलपुत्री का आशीर्वाद पाएं।
8.
मां के चरणों में मिले सुकून, जीवन में खिले खुशियों के फूल। शुभ नवरात्रि 2026!
9.
हर शुरुआत शुभ हो, हर सपना साकार हो, मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके साथ हर बार हो।
10.
मां दुर्गा की कृपा से जीवन में नई रोशनी आए और नवरात्रि का हर दिन खुशियों की सौगात लाए।
