Ekadashi Vrat Calendar: भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी का दिन बेहद खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एक-एक एकादशी आती है। हालांकि, अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में तीन एकादशी की तारीखें भी पड़ सकती हैं। साल 2027 में कुल 25 एकादशी व्रत होंगे। इनमें निर्जला, देवशयनी, देवउठनी और मोक्षदा एकादशी प्रमुख हैं। आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर तक सभी एकादशी की तारीखें।
जनवरी 2027
सफला एकादशी-3 जनवरी, रविवार
पौष पुत्रदा एकादशी-18 जनवरी, सोमवार
फरवरी 2027
षटतिला एकादशी-2 फरवरी, मंगलवार
जया एकादशी-17 फरवरी, बुधवार
मार्च 2027
विजया एकादशी-4 मार्च, गुरुवार
आमलकी एकादशी-18 मार्च, गुरुवार
अप्रैल 2027
पापमोचिनी एकादशी-2 अप्रैल, शुक्रवार
कामदा एकादशी-17 अप्रैल, शनिवार
मई 2027
वरुथिनी एकादशी-2 मई, रविवार
मोहिनी एकादशी-16 मई, रविवार
जून 2027
अपरा एकादशी-1 जून, मंगलवार
निर्जला एकादशी-14 जून, सोमवार
योगिनी एकादशी-30 जून, बुधवार
जुलाई 2027
देवशयनी एकादशी-14 जुलाई, बुधवार
कामिका एकादशी-29 जुलाई, गुरुवार
अगस्त 2027
श्रावण पुत्रदा एकादशी-12 अगस्त, गुरुवार
अजा एकादशी-28 अगस्त, शनिवार
सितंबर 2027
परिवर्तिनी एकादशी-11 सितंबर, शनिवार
इंदिरा एकादशी-26 सितंबर, रविवार
अक्टूबर 2027
पापांकुशा एकादशी-11 अक्टूबर, सोमवार
रमा एकादशी-25 अक्टूबर, सोमवार
नवंबर 2027
देवउठनी एकादशी-10 नवंबर, बुधवार
उत्पन्ना एकादशी-24 नवंबर, बुधवार
दिसंबर 2027
मोक्षदा एकादशी-9 दिसंबर, गुरुवार
सफला एकादशी-23 दिसंबर, गुरुवार
साल 2027 में कितनी एकादशी होंगी?
साल 2027 में कुल 25 एकादशी व्रत की तारीखें पड़ रही हैं। जून में अपरा, निर्जला और योगिनी एकादशी के कारण तीन व्रत होंगे। बाकी महीनों में दो-दो एकादशी आएंगी। व्रत की सही तिथि तय करने के लिए पंचांग में एकादशी तिथि और पारण का समय देखना जरूरी है।
निर्जला एकादशी 2027 कब है?
निर्जला एकादशी 14 जून, सोमवार को पड़ेगी। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और जलदान का विशेष महत्व माना जाता है। इस व्रत में जल ग्रहण न करने की परंपरा भी प्रचलित है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कठोर उपवास से बचना चाहिए।
देवशयनी और देवउठनी एकादशी की तारीख
देवशयनी एकादशी 14 जुलाई और देवउठनी एकादशी 10 नवंबर 2027 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं और चातुर्मास शुरू होता है। देवउठनी एकादशी पर उनके जागने की मान्यता है। इस समय के आसपास तुलसी विवाह भी मनाया जाता है।
पुत्रदा और मोक्षदा एकादशी कब है?
साल 2027 में पौष पुत्रदा एकादशी 18 जनवरी और श्रावण पुत्रदा एकादशी 12 अगस्त को पड़ेगी। मान्यता है कि यह व्रत संतान के कल्याण और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। वहीं, मोक्षदा एकादशी 9 दिसंबर को है। इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा, गीता पाठ और दान-पुण्य करने की परंपरा है।
